Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार कार
  • हरिद्वार

हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार कार

RNS INDIA NEWS 17/09/2022
rns featured image new

रुड़की। हाईवे पर तेज गति से आ रही एक कार कस्बे में आकर अनियंत्रित होकर पलट गई। कार सवार लोगों को चोट आई है। इसके अलावा हाईवे पर ही एक कार ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उसे गंभीर चोट आई। उसे इलाज के लिए रुड़की भेजा गया। शनिवार को कस्बे में हाईवे पर दो हादसे हुए। जिनमें पहला हादसा नारसन पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर हुआ। जहां यूपी की तरफ से बेहद तेज गति से आ रही एक कार अचानक पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की स्पीड इतनी थी कि कार ने कई पलटी खाई। कार में सवार दो युवक व दो युवतियों समेत एक सुरक्षाकर्मी को चोट आई है। कार पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य का स्टीकर भी लगा हुआ था। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। नारसन पुलिस चौकी प्रभारी यश नेगी ने बताया कि घायल कार सवारों के नाम योगेश यादव, अंकित शर्मा व सुरक्षाकर्मी विकास बताए गए हैं सभी नोएडा के रहने वाले हैं। जो नोएडा से हरिद्वार जा रहे थे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहां से उनके परिजनों इलाज के लिए उन्हे नोएडा ले गए। इसके अलावा गाड़ी के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। दूसरा हादसा हाईवे पर मोहम्मदपुर माइनर के पास हुआ। जिसमें एक तेज गति से आ रही कार ने बाइक सवार उटहेड़ा निवासी जॉनी पुत्र फूल सिंह जो कस्बे की तरफ आ रहा था उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद उसे गंभीर चोटें आई। यहां भी मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 के माध्यम से घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। जबकि दुर्घटना के बाद चालक कार समेत फरार हो गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने केक काटकर दी प्रधानमंत्री को जन्म दिन की शुभकामनाएं
Next: नगदी और सट्टा पर्ची समेत एक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.