Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • हाईवे चौड़ीकरण पर बड़े गोलमाल का लगाया आरोप
  • ऊधम सिंह नगर

हाईवे चौड़ीकरण पर बड़े गोलमाल का लगाया आरोप

RNS INDIA NEWS 14/04/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। किच्छा-हल्द्वानी मुख्य मार्ग पर किच्छा से नगला बाईपास तक हाईवे चौड़ीकरण के प्रस्ताव के बावजूद सड़क चौड़ीकरण पर मनमाने ढंग से कार्य कर बड़े गोलमाल का आरोप लगाया जा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. गणेश उपाध्याय ने जिला प्रशासन से सड़क चौड़ीकरण मामले में हस्तक्षेप कर मामले की गहन जांच करने और मानक अनुरूप सड़क निर्माण कराने की मांग की है। आरोप लगाया है कि लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क चौड़ीकरण से पूर्व विद्युत पोल शिफ्टिंग एस्टीमेट बनाए जाने के बावजूद विद्युत निगम को पैसा हस्तांतरित नहीं किया गया और मनमाने तरीके से सड़क के मध्य में आ रहे बिजली के पोलों के साथ ही डामरीकरण किया जा रहा है। सड़क का चौड़ीकरण दोनों ओर से डेढ़ मीटर डामर व डेढ़ मीटर पैदल यात्री पैराफिट का प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद भी सड़क की पूरी चौड़ाई नहीं रखी गई है। कहा कि नगला शांतिपुरी में अवैध अतिक्रमण का मामला हाईकर्ट में विचाराधीन होने के बावजूद मनमाने तरीके से सड़क चौड़ीकरण के नाम पर करोड़ों रुपये के वारे न्यारे किए जा रहे हैं। मामले में गहन जांच करने और सड़क चौड़ीकरण के साथ ही किच्छा बेनी मजार के समीप पुलिया का चौड़ीकरण कराए जाने, सड़क के मध्य में आ रहे विद्युत पोलों की शिफ्टिंग कर सरकार के पैसों का पूर्ण रूप से सदुपयोग करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि मानक के अनुरूप सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो वह इसके खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे।
सड़क का चौड़ीकरण पूरी तरह से मानक के अनुरूप हो रहा है। विद्युत पोल शिफ्टिंग के लिए अलग से धन की कोई व्यवस्था नहीं है। बावजूद जो पोल सड़क के मध्य में आ रहे हैं उन पोलों को संबंधित ठेकेदार की मदद से हटाया जा रहा है। वहीं बेनी मजार के समीप पुलिया चौड़ीकरण के लिए अलग से विभागीय स्तर पर एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा जा रहा है।
-प्रकाश लाल, एई लोक निर्माण विभाग, रुद्रपुर

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएचसी कांडा में महिला चिकित्सक की तैनाती की मांग मुखर
Next: महिला ने मामूली विवाद में पति का सिर दराती से काटकर किया अलग, कटा सिर लेकर पहुंची थाने

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.