Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हाईस्कूल और इंटर की प्री-बोर्ड परीक्षा तिथियों में बदलाव
  • उत्तराखंड

हाईस्कूल और इंटर की प्री-बोर्ड परीक्षा तिथियों में बदलाव

RNS INDIA NEWS 13/01/2022
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड के सरकारी विद्यालयों में हाईस्कूल और इंटर की प्री-बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया गया है। इस संबंध में देहरादून के मुख्य शिक्षा अधिकारी डा. मुकुल कुमार सती ने आदेश जारी किया है।

बता दें कि एक सप्ताह पूर्व जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में हाईस्कूल और इंटर की प्री-बोर्ड परीक्षाओं को कराने का निर्देश दिया गया था, वहीं अब इन तिथियों में बदलाव किया गया है। अब संबद्ध प्रदेश के विद्यालयों में हाईस्कूल और इंटर की प्री-बोर्ड परीक्षाएं जनवरी के अंतिम सप्ताह के बदले फरवरी प्रथम सप्ताह में कराई जाएंगी।

विद्यालयी शिक्षा महानिदेशालय दारा जारी आदेश में यह लिखा है कि प्री-बोर्ड परीक्षाफल घोषित होने के बाद सम्बन्धित विषयाध्यापक द्वारा कमजोर छात्र-छात्राओं का उपचारात्मक शिक्षण का कार्य परिषदीय परीक्षा के निर्धारित कार्यक्रम से पूर्व तक किया जायेगा।

देहरादून के मुख्य शिक्षा अधिकारी डा. मुकुल कुमार सती ने आदेश जारी कर कहा कि विद्यालय के प्रधानाचार्य व समस्त शिक्षक विगत वर्षों के हाईस्कूल और इंटर के परिषदीय परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों को संज्ञान में लेकर अपने-अपने विद्यालय में आदर्श माडल प्रश्नपत्र तैयार करें तथा इन्हें बोर्ड के विद्यार्थियों से हल कराएं, ताकि बच्चे आगामी बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पैसे कमाने के लालच में शराब की दुकान का सेल्समैन कर रहा था शराब की तस्करी
Next: अंगीठी की गैस से दम घुटने से महिला की मौत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
IMG-20260622-WA0002_11zon
  • उत्तराखंड

नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.