Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • जर्जर हाईवोल्टेज तार टूटकर गिरने से बालक की हुई मौत
  • उत्तर प्रदेश

जर्जर हाईवोल्टेज तार टूटकर गिरने से बालक की हुई मौत

RNS INDIA NEWS 18/09/2022
rns featured image new

कुशीनगर (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश में कौशंबी जिले के पटहेरवा क्षेत्र में टूटकर गिरे जर्जर हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से दस साल के एक बालक की मौत हो गयी है।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि पटहेरवा थाना क्षेत्र में सुमही खुर्द ग्राम सभा के रामपुर खुशहाल टोला में शुक्रवार की शाम जर्जर हाईवोल्टेज तार टूटकर दस साल के एक बालक इदरीश पर गिर गया। करंट से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। उसे बचाने के प्रयास में एक अन्य युवक भी झुलस गया। लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए इस दुखद घटना के लिए उसे जिम्मेदार ठहराया है।
रामपुर खुशहाल टोला निवासी शमशाद का पुत्र इदरीश गांव के प्राइमरी स्कूल के पास स्थित दुकान से टॉफी लेने गया था। लौटते वक्त जर्जर हाईवोल्टेज तार बच्चे के ऊपर गिर गया, जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। बालक को बचाने की कोशिश में उसी गांव का सद्दाम भी आंशिक रूप से झुलस गया। आनन फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फाजिलनगर लाया गयाए जहां डॉक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया।
ग्राम प्रधान रामबहाल कुशवाहा का कहना है कि जर्जर तार बदलने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों से कई बार लिखित मांग की गई। इसके बावजूद विभाग ने ध्यान नहीं दियाए जिसके चलते यह दुखद घटना हुई। थानाध्यक्ष पटहेरवा अखिलेश कुमार सिंह ने इस बाबत बताया कि हादसे की जानकारी ग्राम प्रधान ने दी है। अगर परिजन तहरीर देते हैं तो शव का पोस्टमार्टम कराकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में जेई का कहना था कि उन्हें फाजिलनगर उपकेन्द्र पर ज्वाइन किए एक ही महीना हुआ है। उन्हें न तो जर्जर तार और न ही इस संबंध में ग्रामीणों की किसी शिकायत की जानकारी थी। सूचना मिलते ही लाइन कटवा दी गई थी। शीघ्र ही जर्जर तार बदल दिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की बढ़ी मुश्किलें, सीबीआई अफसरों को धमकाने के आरोप में जमानत निरस्त करने की मांग
Next: आखिरकार 32 साल बाद नक्सलियों से आजाद हुआ झारखंड-छत्तीसगढ़ का बूढ़ा पहाड़, उतरा एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
  • शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.