Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हेमवती नंदन बहुगुणा की 105वीं जयंती पर दून में याद किया
  • देहरादून

हेमवती नंदन बहुगुणा की 105वीं जयंती पर दून में याद किया

RNS INDIA NEWS 25/04/2024
default featured image

देहरादून(आरएनएस)। दून में विभिन्न संगठनों और राजनैतिक दलों ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा को उनकी 105वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। घंटाघर एमडीडीए कॉम्पलेक्स स्थित स्व. बहुगुणा की मूर्ति पर श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए उनके कार्यों और राजनैतिक सिद्धांतों को याद किया गया। स्व.बहुगुणा के राजनैतिक अनुयायी रहे प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना गुरुवार को समर्थकों संग घंटाघर स्थित मूर्ति स्थल पहुंचे। यहां मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए स्व. बहुगुणा को याद किया। इस मौके पर सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि स्वर्गीय बहुगुणा का व्यक्तित्व महात्मा गांधी और नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के व्यक्तित्वों का मिश्रण था। जहां गांधी की तरह सर्व धर्म समभाव और अनेकता में एकता के सिद्धांत के वह प्रबल समर्थक थे, तो नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की तरह दृढ़ निश्चय और हमेशा नई चुनौतियों को स्वीकार करने की क्षमता उनमें थी। उन्होंने राजनैतिक नैतिकता के उच्च मापदंड स्थापित किए। जब इंदिरा गांधी से मतभेद हुए तो पार्टी छोड़ने के साथ संसद सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था। वह ऐसे करने वाले पहले सांसद थे। इस मौके पर ललित भद्री, एसपी बहुगुणा, परणिता बडोनी, संगीता गुप्ता, अनुराग गुप्ता, शुभम सैनी, देवेंद्र सिंह, प्रमोद गुप्ता, ब्रह्मदत्त शर्मा, आनंद सिंह पुंडीर, मेहताब, प्रवीण कश्यप, पप्पू कोहली, अवधेश कथिरिया, अर्जुन सोनकर, राम कुमार थपलियाल, राजेश उनियाल समेत अन्य मौजूद रहे।

पूर्व विधायक राजकुमार भी पहुंचे श्रद्धांजलि देने
पूर्व विधायक राजकुमार भी जयंती पर स्व. बहुगुणा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि स्व. बहुगुणा क्रांतिकारी देशभक्त थे, जो सामाजिक न्याय, सांप्रदायिक सद्भावना और राष्ट्रीय गौरव के लिए सदैव प्रयासरत रहे। उन्हें सांप्रदायिक सद्भाव, जाति एवं वर्ग संघर्ष की उन्हें सूक्ष्म परख थी। पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र के समग्र विकास के लिए उन्होंने पर्वतीय विकास मंत्रालय बनाया, जो पहाड़ के विकास में मील का पत्थर साबित हुआ। इस अवसर पर अर्जुन सोनकर, अशोक कोहली , सुनील बांगा, आशु रतूड़ी, जितेन्द्र चौहान, विवेक चौहान, रामकुमार, जहांगीर खान समेत अन्य मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसएसजे विवि के वानिकी एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग को मिला ए ग्रेड
Next: युवक की हादसे में मौत के मामले में कार चालक के खिलाफ मुकदमा

Related Post

default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 5 मार्च तक आवेदन

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज
  • होटल में एनआरआई महिला की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.