Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • हेलीकॉप्टर टिकट के नाम पर ठगी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
  • रुद्रप्रयाग

हेलीकॉप्टर टिकट के नाम पर ठगी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 29/09/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। केदारनाथ धाम यात्रा की शुरुआत होते ही सक्रिय हुए साइबर ठगों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हेलीकॉप्टर टिकट दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने गुजरात निवासी एक यात्री से करीब 1.91 लाख की ठगी की थी। पुलिस ने जानकारी देते हुए देते हुए बताया कि पूर्व में शिकायतकर्ता सूर्यप्रकाश मिश्रा निवासी सूरत गुजरात ने थाना गुप्तकाशी में तहरीर दी थी, कि फेसबुक पर पवनहंस की लिंक देखकर उन्होंने टिकट बुकिंग की। व्हाट्सएप चैटिंग के जरिए 32 लोगों का टिकट फाइनल हुआ और खाते में 1,91,812 रुपये जमा करा दिए, किंतु टिकट न मिलने और कॉल रिसीव न होने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे के निर्देशन में पुलिस व साइबर सेल ने ठगों द्वारा उपयोग किए गए बैंक खातों, मोबाइल नम्बरों व लिंक की निगरानी की। सर्विलांस व स्थानीय पुलिस की मदद से टीम ने बिहार और उड़ीसा में दबिश देकर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 6 मोबाइल फोन, 18 संदिग्ध बैंक खाते, एक एटीएम कार्ड व करीब 3 लाख की राशि फ्रीज की गई है। एसपी ने बताया कि शिकायत कपाट खुलते ही मिली थी और मात्र दो महीने में पुलिस ने ठगों तक पहुंचकर मास्टरमाइंड को नवादा बिहार और अन्य तीन आरोपियों को मयूरगंज व बौद्ध उड़ीसा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में 18 वर्षीय आकर्षण गुप्ता निवासी नवादा, बिहार, 25 वर्षीय अनन्त कुमार सिंह निवासी मयूरगंज, उड़ीसा, 26 वर्षीय सौभाग्य शेखर महन्तो, निवासी मयूरभंज, उड़ीसा, 24 वर्षीय दौलागोबिन्दा बाघा, निवासी बौद्ध, उड़ीसा शामिल हैं। सभी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी ऐसे ठगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यात्रियों से अपील है कि वे केवल आईआरसीटीसी की अधिकृत साइट से ही हेलीकॉप्टर टिकट खरीदें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक खाता खोलकर धोखाधड़ी
Next: नालियों की सफाई नहीं होने पर डीएम ने जताई नाराजगी

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

चारधाम यात्रा: घोड़ा-खच्चरों के संचालन के लिए नई SOP, पीटने और तेज दौड़ाने पर रोक, ये गतिविधियां प्रतिबंधित

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.