Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर ठगी करने का मास्टर माइंड गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • चमोली

हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर ठगी करने का मास्टर माइंड गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 01/06/2022
rns featured image new

चमोली। चारधाम यात्रा के दौरान साइबर ठगों द्वारा फर्जी साइट तैयार कर होटल बुकिंग, यात्रा रजिस्ट्रेशन और चारधाम यात्रा हेतु हैलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर फर्जी साइट्स बनाकर लाखों रुपये की ठगी की जा रही है। चमोली पुलिस ने ऐसी ही ठगी का खुलासा कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसने हैलीकॉप्टर की बुकिंग कराने के नाम पर चार धाम की यात्रा का झांसा देकर लोगों को ठगा। पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल रेंज ने घटना के सफल अनावरण एवं फर्जीवाड़े के मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली टीम को 10,000 रुपये, व पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने 5000 रुपये ईनाम की घोषणा की है। पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने बताया उत्तर प्रदेश से बदरीनाथ दर्शन को आए श्रद्धालु अम्बरीश कुमार ने कोतवाली बदरीनाथ में आकर बताया कि हिमालयन हेली सर्विस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा केदारनाथ हेतु ऑनलाइन हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर उनके साथ 24,590/ रुपये की ठगी की गई है। इस घटना की गम्भीरता से लेते हुए बदरीनाथ को उक्त प्रकरण में मुकदमा पंजीकृत करने व फ्रॉड से सम्बन्धित अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया। मामले में मुकदमा कायम कर इसकी विवेचना उपनिरीक्षक विनोद चौरसिया को सौंपी गई। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उपनिरीक्षक विनोद चौरसिया के नेतृत्व में एसओजी टीम द्वारा कुशल सुरागरसी-पतारसी व सर्विलांस शाखा एवं तकनीकी सहायता से फोन कॉल्स एवं लोकेशन के आधार पर अभियुक्त का नवादा (बिहार) होना पाया गया। अभियुक्त की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम बिहार रवाना की गई। बिहार में लगातार 10 दिनों के अथक प्रयास से वादी को कॉल करने बाले एवं वेबसाइट पर लिंक मोबाइल नम्बर मय दो मोबाइल फोन व 42,000/-रुपये नगद के साथ मुख्य अभियुक्त विभीषण महतो निवासी- ग्राम भवानी बीघा थाना- वारिसलीगंज जनपद नवादा, उम्र -19 वर्ष की जनपद एवं थाना नवादा (बिहार) से गिरफ्तारी की गयी। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसके द्वारा ही हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर लोगों से ठगी की जा रही है । अबतक देशभर में अलग-अलग लोगों से 15 से 20 लाख की धोखाधड़ी की जा चुकी है। खुलासा करने वाली पुलिस टीम में उनि विनोद चौरसिया, आरक्षी राजेन्द्र सिंह रावत (एसओजी),आरक्षी आशुतोष तिवारी (एसओजी), आरक्षी विपिन रावत (सर्विलांस शाखा) रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला का नहाते हुए वीडियो बनाने के मामले में दो आरोपियों को नोटिस
Next: पीजी पढ़ाई के बाद भी नहीं लौटे डाक्टर

Related Post

weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में तीन दिन मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.