Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • प्रज्वल रेवन्ना ही नहीं, और भी लोग हैं इसमें शामिल; सेक्स स्कैंडल पर देवगौड़ा ने तोड़ी चुप्पी
  • राष्ट्रीय

प्रज्वल रेवन्ना ही नहीं, और भी लोग हैं इसमें शामिल; सेक्स स्कैंडल पर देवगौड़ा ने तोड़ी चुप्पी

RNS INDIA NEWS 18/05/2024
rns featured image new

बेंगलुरु। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने अपने पोते और जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े कथित सेक्स स्कैंडल पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि इसमें कई और लोग शामिल हैं। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा, “इस मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। मैं उनका नाम नहीं लूंगा।”
प्रज्वल के खिलाफ आरोपों पर यह देवेगौड़ा की पहली प्रतिक्रिया है। ऐसा माना जा रहा है कि जेडीएस सांसद फिलहाल जर्मनी में हैं। एक समाचार चेनल से बात करते हुए देवगौड़ा ने यह भी कहा कि उनके पोते के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा, “प्रज्वल के खिलाफ कार्रवाई होगी। लेकिन रेवन्ना के संबंध में लोगों ने देखा है कि उनके खिलाफ क्या किया गया है। उन्हें अदालत में जमानत मिल गई और एक और आदेश लंबित है।”
इस महीने की शुरुआत में रेवन्ना को कर्नाटक पुलिस ने कथित तौर पर एक महिला का अपहरण करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उन्हें हाल ही में जमानत दी गई थी। इस बीच जेडीएस नेता ने पीड़ितों के लिए आर्थित मुआवजे की भी मांग की और कहा कि एचडी कुमारस्वामी पहले ही ऐसी मांग उठा चुके हैं। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी देवेगौड़ा के छोटे बेटे और प्रज्वल के चाचा हैं।
जन्मदिन समारोह नहीं
चेनल की रिपोर्ट के मुताबिक, देवेगौड़ा विवाद के मद्देनजर अपना जन्मदिन मनाने के मूड में नहीं हैं और उन्होंने समारोह रद्द कर दिया है। आज उनका 91वां जन्मदिन है। हासन से सांसद प्रज्वल के खिलाफ आरोपों की जांच कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा गठित कर्नाटक पुलिस की एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) द्वारा की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधिक जागरूकता शिविर में छात्रों को दी विधिक जानकारी
Next: ऋषिकेश में हाईकोर्ट की बैंच को विधायकों का समर्थन

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.