Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • हवालबाग इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू
  • अल्मोड़ा

हवालबाग इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू

RNS INDIA NEWS 24/01/2023
WhatsApp Image 2023-01-24 at 2.19.35 PM

अल्मोड़ा। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी हवालबाग भगवान सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा वंदना एवं स्वागत गीत भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि भगवान सिंह बिष्ट ने राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रमों को भावी जीवन के लिए महत्वपूर्ण बताया, साथ ही उन्होंने बताया कि किस तरह शिविर में सीखी गई बातों से विद्यार्थी एक आदर्श नागरिक बन सकते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ0 डी0 डी0 तिवारी ने विद्यार्थियों से शिविर में किए जाने वाली प्रत्येक क्रियाकलाप को गहनता से करने का आह्वान किया एवं राष्ट्रीय सेवा योजना को व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर बोलते हुए विद्यालय के प्रवक्ता डॉ0 कपिल नयाल ने राष्ट्रीय सेवायोजन कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला एवं बताया कि शिविर विद्यार्थियों में स्वच्छता, पर्यावरण सरंक्षण के प्रति नई सोच विकसित करने में सहायक सिद्ध होते हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 प्रदीप सलाल ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है एवं इस वर्ष इसमें विशेषज्ञों के व्याख्यान भी आयोजित किये जाएंगे।
कार्यक्रम में नवनीत कुमार पांडेय, संजय कुमार पांडेय, बी0 एल0 यादव, धन सिंह धौनी, प्रमोद कुमार पांडेय, कमलेश जोशी, भगवत बगडवाल उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 प्रदीप सलाल ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नेता प्रतिपक्ष ने गरीब परिवारों के लिए भेजी खाद्य सामग्री
Next: गढ़ी कैंट बोर्ड में 30 पदों पर निकली भर्ती

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-14 at 16.47.20_11zon
  • अल्मोड़ा

धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-14 at 11.00.33_11zon
  • अल्मोड़ा

क्वारब बाईपास पर भारी और ओवरलोड वाहनों पर होगी सख्ती, जोखिमग्रस्त विद्युत पोल हटाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
  • क्वारब बाईपास पर भारी और ओवरलोड वाहनों पर होगी सख्ती, जोखिमग्रस्त विद्युत पोल हटाने के निर्देश
  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.