Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सिवनी : हवाला की राशि अपने पास रखने के मामले में 8 पुलिसकर्मी गिरफ्तार, 3 फरार
  • राष्ट्रीय

सिवनी : हवाला की राशि अपने पास रखने के मामले में 8 पुलिसकर्मी गिरफ्तार, 3 फरार

RNS INDIA NEWS 15/10/2025
rns featured image new

सिवनी (आरएनएस)। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में लगभग एक करोड़ 45 लाख रुपए की हवाला की रकम के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ लखनवाड़ा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में अब तक 8 आरोपी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि 3 अन्य अभी भी फरार हैं।
यह एफआईआर जबलपुर आईजी के निर्देश पर दर्ज की गई। इससे पहले, आईजी ने जबलपुर एडिशनल एसपी क्राइम आयुष गुप्ता को मामले की जांच सौंपी थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आईजी ने लखनवाड़ा थाने में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया।
आरोपियों में सीएसपी पूजा पांडे और बंडोल थाना प्रभारी (एसएचओ) अर्पित भैरम समेत कुल 11 पुलिसकर्मी शामिल हैं। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए, छिंदवाड़ा डीआईजी राकेश सिंह भी सिवनी पहुंचे हैं।
इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) का भी गठन किया गया है। चार सदस्यीय यह विशेष टीम पूरे मामले की जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।
एसआईटी ने अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिसकर्मियों पर डकैती, अपहरण और आपराधिक षड्यंत्र जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
डीआईजी राकेश सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “पुलिसकर्मियों ने चेकिंग के दौरान एक आदमी के वाहन से लगभग 2 करोड़ 96 लाख रुपए बरामद किए थे। लेकिन उस राशि को जमा न करके उस रकम का एक बड़ा हिस्सा अपने पास रखना और कोई कानूनी कार्रवाई न करना अपने आप में एक गंभीर अपराध है।”
उन्होंने बताया कि जिसका पैसा था उसने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। मामले की जानकारी होने पर मामले की जांच की जा रही है। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है। इस घटना में 11 पुलिसकर्मी दोषी बनाए गए हैं, जिनमें से 8 पुलिसकर्मी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला करवाने वाले होटल कारोबारी पर मुकदमा
Next: राशिफल 16 अक्टूबर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जून
  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.