Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • हत्या के प्रयास में मामले की जांच रेगुलर पुलिस से करवाने के लिए डीएम को लिखा पत्र
  • पौड़ी

हत्या के प्रयास में मामले की जांच रेगुलर पुलिस से करवाने के लिए डीएम को लिखा पत्र

RNS INDIA NEWS 05/01/2023
rns featured image new

पौड़ी। तहसील पौड़ी के निसणी गांव में एक प्रवासी ग्रामीण पर गांव के ही कुछ ग्रामीणों द्वारा धारदार हथियार से हमला किए जाने की जांच रेगुलर पुलिस से करवाने को लेकर क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक ने डीएम को पत्र भेज दिया है। इस मामले में घायल के भाई की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने गांव के छह ग्रामीणों पर हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। तहसील पौड़ी के निसणी गांव में बीते 1 जनवरी को प्रवासी ग्रामीण दलीप सिंह रावत परिवार सहित दिल्ली से आया था। वह रविवार एक जनवरी की शाम को किसी ग्रामीण के पूर्व में हुए निधन पर परिजनों को सांत्वना देने गया था। जहां कुछ ग्रामीणों ने अचानक प्रवासी ग्रामीण पर हमला कर दिया। जिसके बाद वह बुरी तरह घायल होकर गिर गया। ग्रामीणों के बीच बचाव के बाद घायल प्रवासी ग्रामीण को ‌108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कालेज श्रीनगर रेफर कर दिया। जहां उपचार के बाद घायल को मंगलवार को छुट्टी दे दी गई। राजस्व उपनिरीक्षक सतेंद्र चौहान ने बताया कि प्रवासी ग्रामीण के भाई रणजीत सिंह की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने छह ग्रामीणों पर हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज किया है। बताया कि मामले की जांच रेगुलर पुलिस से करवाने को लेकर डीएम को पत्र भेजा गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना से बचाव को दिए सेनीटाइजर
Next: ल्वाणी गांव में लगेगा मछली वैक्यूम पैकेजिंग प्लांट

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.