Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हथियारबंद बदमाशों ने शहरी विकास मंत्री के चचेरे भाई के घर डाली डकैती
  • देहरादून

हथियारबंद बदमाशों ने शहरी विकास मंत्री के चचेरे भाई के घर डाली डकैती

RNS INDIA NEWS 15/10/2022
default featured image

ऋषिकेश। डोईवाला में हथियारों से लैस छह नकाबपोश बदमाशों ने शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के चचेरे भाई के घर पर धावा बोला। बदमाशों ने घर की मालकिन और घर पर काम करने वाली दो महिलाओं को बंधक बनाकर डकैती की। करीब डेढ़ घंटे इत्मीनान से लूटपाट करने के बाद बदमाश नगदी और कीमती आभूषण लेकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। शहरी विकास मंत्री के चचेरे भाई और डोईवाला के प्रतिष्ठित व्यापारी शीशपाल अग्रवाल उर्फ कोली का घराट रोड पर आवास है। बताया जा रहा है कि व्यापारी अग्रवाल शनिवार को रोज की तरह घर से सुबह करीब 9 बजे डोईवाला चौक रेलवे रोड स्थित अपनी परचून की दुकान के लिए निकल गए। दोपहर करीब 12 बजे छह लोग खुद को व्यापारी का रिश्तेदार बताते हुए जबरन घर के अंदर घुस गए। उस वक्त घर पर व्यापारी की पत्नी ममता के अलावा दो नौकरानी लक्ष्मी और आरती मौजूद थीं। जब तक वह कुछ समझ पाती, असलहों से लैस बदमाशों ने तमंचे और चाकू की नोक पर रस्सी से हाथ-पैर बांधकर उन्हें बंधक बना दिया। महिलाओं को बंधक बनाने के बाद बदमाशों ने घर में दिवान बॉक्स, लॉकर, आलमारी आदि को खंगाला। लूटपाट के बाद बदमाश नगदी और कीमती आभूषण लेकर फरार हो गए। बदमाशों के जाते ही महिलाओं के शोर-मचाने पर आस-पड़ोस के लोग पहुंचे और महिलाओं को बंधन मुक्त कराया। बदहवास घर की मालकिन और काम करने वाली महिलाओं ने बताया कि बदमाश नकाबपोश थे। उनके पास तमंचे और चाकू थे। सूचना पाकर फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाने के प्रयास किए। एसएसपी दिलीप सिंह, एसपी देहात कमलेश उपाध्याय, सीओ डोईवाला अनिल शर्मा,सीओ ऋषिकेश डीसी ढौडियाल, कोतवाल राजेश साह आदि मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश को कई जगहों पर चेकिंग की गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्रों को दिया दुर्घटनाओं के दौरान प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
Next: बाइडेन के खतरनाक वाले बयान पर तिलमिलाया पाकिस्तान, उठाया ये कदम

Related Post

default featured image
  • देहरादून

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
Transfer tabadla
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले, कानून-व्यवस्था पर सख्ती

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

अपराध के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति पर सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कर रही कार्य

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक
  • डीएम अंशुल सिंह ने तड़ागताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर दिया जोर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.