Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को लेकर तैयारियों में जुटी कांग्रेस
  • रुद्रप्रयाग

हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को लेकर तैयारियों में जुटी कांग्रेस

RNS INDIA NEWS 23/01/2023
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से गदगद कांग्रेस पार्टी ने कार्यक्रमों का विस्तार करते हुए आगामी 26 जनवरी से प्रदेश भर में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के साथ साथ जनसंवाद अभियान शुरू करने का फैसला लिया है। जानकारी देते हुए उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने कहा कि आगामी 26 जनवरी से कांग्रेस प्रदेशभर में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का आयोजन करने जा रही है। इसकी सफलता के लिए बीते दिनों कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महरा की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन देहरादून में उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव एवं हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की मौजूदगी में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति तैयार कर दी गई है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा राज्य भर में 2 माह तक आयोजित की जाएगी। यात्रा कैंपेन पदयात्रा के रूप में ग्राम पंचायतों व मतदान केंद्रों तक जाएगी जिसमें यात्रा के दौरान केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों व भाजपा शासित राज्यों में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आम जनता को जागरूक किया जाएगा। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने कहा कि यात्रा की सफलता को लेकर अब जिला स्तर पर बैठकों का दौर शुरू हो गया है जिसके लिए प्रदेश कांग्रेस द्वारा सभी जिलों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। पर्यवेक्षकों द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को यात्रा को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंप दी गई है उन्होंने कहा कि यात्रा जिला मुख्यालय ब्लॉक मुख्यालयों न्याय पंचायत एवं ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित की जाएगी जिसके लिए जिला स्तर पर भी पार्टी के स्थानीय नेताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टिहरी में कांग्रेस ने ब्लॉक व नगर अध्यक्ष बनाए
Next: महेश नेगी बने ताकुला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.