Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • रहन-सहन
  • हाथ-पैर के सुन्नपन को न करें नजरअंदाज, इन घरेलू नुस्खों की मदद से पाएं राहत
  • रहन-सहन

हाथ-पैर के सुन्नपन को न करें नजरअंदाज, इन घरेलू नुस्खों की मदद से पाएं राहत

RNS INDIA NEWS 08/06/2021
default featured image

कई बार एक ही मुद्रा में बैठे रहने से हाथ-पैर में सुन्नपन होने लगता है और जब तक यह सुन्नपन रहता है, तब तक हाथ-पैर अच्छे से काम नहीं करते। अक्सर लोग इसे सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, हालांकि यही लापरवाही भविष्य में उन्हें भारी पड़ सकती है। चलिए आज आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताते हैं जिन्हें अपनाकर हाथों और पैरों में होने वाले सुन्नपन से जल्द राहत पाई जा सकती है।

तेल मालिश करें
हाथों और पैरों के सुन्नपन को दूर करने के लिए तेल मालिश करना एक प्रभावी घरेलू नुस्खा है। इसके लिए सरसों के तेल या फिर नारियल के तेल से प्रभावित जगह पर तब तक मालिश करें, जब तक तेल त्वचा में अच्छे से अवशोषित न हो जाए। ऐसा करने से हाथों और पैरों के ब्लड सर्कुलेशन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और इनके सुन्नपन से आपको काफी जल्दी राहत मिलेगी।

हल्दी के सेवन से मिलेगा आराम
स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में हल्दी का इस्तेमाल सबसे कारगर घरेलू नुस्खों में से एक है। हल्दी में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और कई अन्य गुण मौजूद होते हैं जो न सिर्फ बीमारियों को दूर करते हैं बल्कि हाथों और पैरों में सुन्नपन की समस्या से भी राहत दिला सकते हैं। इसलिए जब भी आपको हाथों और पैरों में सुन्नपन महसूस हो तो आप दूध में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।

गर्म सिकाई करें
हाथों और पैरों के सुन्नपन को दूर करने के लिए प्रभावित जगह पर गर्म सिकाई करना भी एक बेहतरीन घरेलू नुस्खा है। इसके लिए बस हॉट पैड को प्रभावित जगह पर लगाएं। अगर आपके पास हॉट पैड न हो तो एक सूती कपड़ा लें और गैस पर तवा गर्म कर लें। अब कपड़े की कई तह बनाकर उसे गर्म तवे से लगाएं और फिर इससे हाथों और पैरों की सिकाई करें। ऐसा लगभग 20 मिनट तक करें।

सेंधा नमक का करें इस्तेमाल
सेंधा नमक में मैग्नीशियम और सल्फेट जैसे पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो हाथों और पैरों के सुन्नपन को कम करने में मदद कर सकते हैं। समस्या से राहत पाने के लिए एक बाल्टी में गुनगुना पानी भरकर उसमें चार चम्मच सेंधा नमक मिलाएं और फिर इस पानी से नहाएं। आप चाहें तो प्रभावित जगह को कुछ मिनट तक इस मिश्रण में डुबोकर भी बैठ सकते हैं। यकीन मानिए इससे आपको जल्दी आराम मिलेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवक ने लगाया बहनोई पर बहन की हत्या का आरोप
Next: महिला अधिकारी को पति ने बच्चों समेत घर से बाहर निकाला

Related Post

default featured image
  • रहन-सहन
  • राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव में वोट नहीं डालना पड़ेगा महंगा, बैंक अकाउंट से कटेंगे 350 रुपये; क्या है सच?

RNS INDIA NEWS 15/09/2023 0
ear problem
  • रहन-सहन

कानों में सुनाई देती है अजीब आवाजें तो राहत पाने के लिए आजमाएं ये तरीके

RNS INDIA NEWS 22/01/2023 0
20phot05
  • रहन-सहन

कोर मसल्स को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज

RNS INDIA NEWS 21/01/2023 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 फरवरी
  • बहन पर टिप्पणी से भड़का दोस्त, पत्थर से कुचलकर कर दी किशोर की हत्या
  • मिर्जापुर सादात गांव में दो परिवारों में संघर्ष
  • बहुउद्देशीय शिविरों में 483 लाभार्थियों ने लिया योजनाओं का लाभ
  • नौकरी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा
  • डीएम जैन ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व जन-जागरूकता पर दिए निर्देश

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.