Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • हर्षोल्लास के साथ मनाया फूलदेई त्यौहार
  • उत्तरकाशी

हर्षोल्लास के साथ मनाया फूलदेई त्यौहार

RNS INDIA NEWS 14/03/2022
rns featured image new

उत्तरकाशी। सोमवार को नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में फूलदेई का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने घर-घर जाकर देहली पर फूल और चावल अर्पित कर फूलदेई छम्मा देई, दैणी द्वार भर भकार.. गीत गाकर लोगों की सुख समृद्धि की कामना की। सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में फूलदेई पर्व की शुरुआत बड़े हर्षोल्लास के साथ की गई। इस मौके पर छोटो- छोटे बच्चो एवं मां गोधा माता की प्रतीक डोली के साथ सभी मन्दिरों में फ्योंली के फूल डेली पर पर चढ़ायें । वहीं इसके बाद सभी ढोल की थाप पर जिलाधिकारी व एसपी के आवास पहुंचे और देली पूजन कर चावल और पुष्प अर्पित किए। वहीं दूसरी ओर तहसील व ग्रामीण क्षेत्रों में भी फूलदेई त्योहार को लेकर बच्चों में काफी उत्साह रहा। लोगों ने बच्चों को गुड़, चावल, फल और पैसे उपहार में दिए। इस मौके पर विश्वनाथ मंदिर के महंत अजय पुरी ने फूल देई त्योहार की महत्ता बताई। कहा कि भगवान भोले नाथ एक बार अपनी तपस्या में लीन थे। ऋतु परिवर्तन के कई वर्ष बीत गये, लेकिन भोलेनाथ की तंद्रा नहीं टूटी। आखिर मां पार्वती ने एक युक्ति निकाली कविलास में सर्व प्रथम फ्योंली के फूल खिलने के कारण सभी शिवगणों को पीताम्बरी जामा पहनाकर उन्हें अबोध बच्चो का स्वरूप दे दिया, फिर सभी से कहा कि वह देवक्यारियों से ऐसे पुष्प चुन लायें। जिसकी खुशबू पूरे कैलास को महकायें, सब ने अनुसरण किया और पुष्प सर्व प्रथम शिव के तंद्रालीन मुद्रा को अर्पित किये गये। इस मौके पर रमेश चौहान, मोहन डबराल, सुरेन्द्र गंगाड़ी, भगतराम, माधव भट्ट, अंकित ममगांई, पारस कोटनाला, दिव्यांश, आयूषि, रूहि, आयुष,स्नेहा, अंकिता आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जेसीबी मशीन पर गिरे बोल्डर, बाल-बाल बचा चालक, मशीन क्षतिग्रस्त
Next: पुलिस जवानों को दिया एमडीटी का प्रशिक्षण

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
  • वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार,पांच सौ के 105 जाली नोट भी बरामद
  • सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.