Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • हर्षोल्लास के साथ मनाया मां रेणुका का पौराणिक एवं धार्मिक ज्येष्ठ मेला
  • उत्तरकाशी

हर्षोल्लास के साथ मनाया मां रेणुका का पौराणिक एवं धार्मिक ज्येष्ठ मेला

RNS INDIA NEWS 04/06/2024
rns featured image new
उत्तरकाशी(आरएनएस)।  सरनौल गांव में मां रेणुका का पौराणिक एवं धार्मिक ज्येष्ठ मेला हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर प्रांगण में आराध्य देवी मां रेणुका की परंपरानुसार विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर दूर-दराज से आए ग्रामीण श्रद्धालुओं ने मां रेणुका का आशीर्वाद लिया। मेलार्थियों ने मेले में पारंपरिक तांदी और रासो नृत्य जमकर आनंद लिया।नौगांव ब्लाक के दूरस्थ सरनौल गांव में मां रेणुका का पौराणिक एवं प्राचीन मंदिर है। यहां हर साल ज्येष्ठ महीने की 22 गते को पौराणिक काल से मां रेणुका का मेला आयोजित किया जाता है। इस वर्ष भी 22 गते ज्येष्ठ को परंपरागत मां रेणुका देवी का यह पौराणिक मेला धूमधाम से मनाया गया। मेले की शुरुआत देवी की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस दौरान मनोकामना लिए ग्रामीणों सहित दूर-दूर से आए भक्तों ने अपनी अपनी श्रद्धा अनुसार देवी को भेंट चढ़ाई। पूजा संपन्न होने के बाद गांव के प्रत्येक घर में देवी की पालकी आशीर्वाद देने पहुंची। इसके बाद मंदिर प्रांगण में कपुआ (देवी की उत्पत्ति की कहानी गीतों के माध्यम से) का कार्यक्रम शुरू हुआ और इसी कपुआ के दौरान देवी अवतरित हुईं। देवी अवतरित होने के बाद मंदिर प्रांगण में देवी के पश्वा ने नंगे पैर तेज धार वाले फरसों पर चलकर क्षेत्र के लोगों को शांति, सुख, समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली का आशीर्वाद दिया। अंत में ग्रामीणों में डोली नृत्य का कार्यक्रम आयोजित किया। इसके बाद तांदी और रासो नृत्य की जीवंत प्रस्तुति दी। दूर-दूर से आए मेलार्थियों ने इन विभिन्न परंपरागत नृत्यों का जमकर आनंद लिया और तांदी नृत्य में शामिल होकर नृत्य किया।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: 25 सिख तीर्थ यात्रियों का पैदल दल हेमकुंड पहुंचा, दरबार साहिब में मत्था टेका
Next: बाशिक महासू देवता के दर्शन कर सुख-शांति की कामना की

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.