Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • हरियाणा की तीन सगी बहनों ने रचा इतिहास, वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खेलेंगी साथ
  • राष्ट्रीय

हरियाणा की तीन सगी बहनों ने रचा इतिहास, वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खेलेंगी साथ

RNS INDIA NEWS 21/03/2022
rns featured image new

गुरुग्राम (आरएनएस)।  हरियाणा की बेटियां भी खेलों में देश का परचम लहरा रही हैं। गुरुग्राम जिले के वजीराबाद गांव की तीन सगी बहनें विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह प्रतियोगिता 21 से 24 अप्रैल तक दक्षिण कोरिया के गोयांग शहर में आयोजित की जाएगी। इस चैंपियनशिप के लिए तीन बहनें प्रिया, गीता और रितु का चयन हुआ है। पहले भी इन तीनों बहनें कई बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर कई बार पदक जीतकर जिले का नाम रोशन कर चुकी हैं। अब तीनों बहनें तैयारियों के लिए प्रैक्टिस में जुट गई हैं। विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2022 के लिए महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 21 से 24 फरवरी तक सीनियर वर्ग अंडर-30 के लिए खिलाडिय़ों का ट्रायल लिया गया था। इसमें देशभर के 1050 खिलाडिय़ों ने भाग लिया था। इस ओपन चयन प्रक्रिया में गुरुग्राम के वजीराबाद की रहने वाली तीनों बहनों ने अपनी-अपनी श्रेणी में अपना स्थान पक्का किया।

वजीराबाद निवासी जितेंद्र सिंह कोई नौकरी नहीं करते हैं। वह किराये से मिलने पैसों से पूरे परिवार का पालन पोषण करते हैं। इन तीन बेटियों के अलावा एक और छोटी बहन लवली और छोटा भाई लक्ष्य है। इन ये दोनों भी बेसबॉल और सॉफ्टबॉल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं। बड़ी बेटी प्रिया बीपीएड की प्रथम वर्ष, दूसरे नंबर की बेटी गीता बीएससी द्वितीय वर्ष और रितु कक्षा 12वीं की छात्रा है। पिता ने बताया कि होली से एक दिन पहले यानी 17 मार्च को तीन बेटियों का विश्व चैंपियनशिप में चयन होने की सूचना मिली। इससे पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई और होली की खुशी दोगुनी हो गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पाकिस्तान को कर रहे थे ट्रामाडोल की सप्लाई, एनसीबी ने फार्मा कंपनी के एमडी समेत 5 को किया गिरफ्तार
Next: नाबालिग लडक़ी के अपहरण में 72 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.