Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • राज्य में इन्वेस्टमेंट का हल्ला, धरातल पर कुछ भी नहीं: हरीश रावत
  • हरिद्वार

राज्य में इन्वेस्टमेंट का हल्ला, धरातल पर कुछ भी नहीं: हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 03/02/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शनिवार को केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में इन्वेस्टमेंट का हल्ला है, लेकिन धरातल पर कहीं कुछ दिखायी नहीं दे रहा। दूसरी तरफ सात सौ छोटी-बड़ी फैक्ट्रियां या तो बंद हो चुकी हैं या बंद होने के कगार पर हैं। हरीश रावत ने कहा हरिद्वार सिडकुल की हालत भी कुछ ऐसी है, यहां कर्मचारियों को निकाला जा रहा है। इसलिए मैं जल्द ही इसके खिलाफ सिडकुल में पदयात्रा निकालूंगा। रावत ने जिला खाद्यपूर्ति अधिकारी के कार्यालय के बाहर भी धरना देने की बात कही। हरिद्वार में प्रेसवार्ता कर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी कर्मशाील और कार्यशील वर्ग को यह बजट लाभान्वित नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा गरीब लोगों को मुफ्त में राशन देने का दावा करने वाली सरकार ने जिले के तीन हजार बीपीएल कार्ड धारकों के कार्ड अवैध रूप से जब्त किए हुए हैं। पूछने पर जिले के अधिकारी राज्य के अधिकारियों पर और राज्य के बड़े अधिकारी दिल्ली तक के अधिकारियों की तरफ घुमा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से जब्त कार्डों को कार्ड धारकों को दस दिन के भीतर वापस नहीं किया गया तो मैं जिला खाद्यपूर्ति अधिकारी कार्यलय के बाहर धरना दूंगा। ओलावृष्टि से हुए किसानों के नुकसान का आंकलन कर मुआवजा देने की मांग भी हरीश रावत ने उठाई।प्रेसवार्ता में महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, कार्यकारी महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, पूर्व विधायक रामयश सिंह, मुरली मनोहर, राजबीर चौहान, ओपी चौहान, संतोष चौहान, महेश प्रताप राणा, राव आफाक आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न, पीएम मोदी ने किया ऐलान
Next: मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

बीमा कराने के नाम पर आईआईटी कर्मी से दस लाख की धोखाधड़ी में केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • बीमा कराने के नाम पर आईआईटी कर्मी से दस लाख की धोखाधड़ी में केस दर्ज
  • ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला और प्रस्तावित बस अड्डे का निरीक्षण
  • आतंकवाद विरोधी अभियान में शहीद हुए अल्मोड़ा के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी
  • राशिफल 07 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.