Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अफसर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का न करें उत्पीड़न, हमारा समय भी आएगा: हरीश रावत
  • देहरादून

अफसर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का न करें उत्पीड़न, हमारा समय भी आएगा: हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 22/04/2024
default featured image

देहरादून(आरएनएस)। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रशासनिक मशीनरी को चेतावनी जारी की है। उन्होंने प्रशासनिक सिस्टम पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया। चेतावनी देते हुए साफ किया कि उत्पीड़न करने वाले अफसर याद रखें कि कांग्रेस का भी समय आएगा। हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी इस सोच के साथ कभी काम नहीं किया। जो अफसर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रहे हैं, वे हमेशा कांग्रेस की नजर में खटकते रहेंगे। 2027 में कांग्रेस की सरकार आने पर कार्यकर्ता ऐसे अफसरों को चिन्हित करेंगे, तो उन अफसरों के लिए बड़ी मुश्किल होगी। हरीश रावत बोले की राज्य के विभिन्न हिस्सों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न किए जाने की सूचनाएं आ रही हैं। ऐसे प्रशासनिक सिस्टम को उन्होंने सावधान किया। साफ किया कि राजनीतिक कारणों से यदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया गया तो समय हमारा भी आएगा।
कहा कि इस लोकसभा चुनाव के परिणाम अब बक्शे में कैद हैं। बावजूद इसके एक बात जो साफ दिखाई दे रही है, वो ये कि कांग्रेस पूरे राज्य भर में उत्साहित है। 2027 में कांग्रेस की वापसी कार्यकर्ताओं का यही उत्साह सुनिश्चित करेगा। कांग्रेस सत्ता में आएगी तो ऐसे उत्पीड़न करने वाले अधिकारियों को यदि कार्यकर्ताओं ने चिन्हित किया, तो फिर बड़ी मुश्किल होगी। कांग्रेस कभी भी इस सोच से काम नहीं करती, लेकिन घाव की पीड़ा के कारण ऐसे अधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नजर में खटकते रहेंगे।

वोटरों का केंद्रीय सत्ता से टूट रहा है भरोसा, ये भरोसा टूटने की साफ साफ गूंज रही है आहट
पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड और उससे सटे उत्तर प्रदेश के कई लोकसभा क्षेत्रों में बड़ा बदलाव आया है। ये बदलाव बहुत धीमे से चुपके चुपके आया है। वो भी चुनाव के अंतिम तीन चार दिनों में आया है। 2014 के बाद पहली बार लोगों ने अपने आस पड़ोस, अपने समाज के मामलों को लेकर वोट दिया है। इस बार लोगों ने मोदी को नहीं देखा है। इस बार लोगों ने अपने आप को देखा है। इस बदलाव की आहट भाजपा वाले नहीं देख पाए। उम्मीद है कि चुनाव का जो अगला चरण है, उसमें ये बदलाव की गति और तेज होगी। भारत का वोटर विवेकशील है। उसका भरोसा केंद्र से टूटा है। यह भरोसा टूटने की आहट अब साफ साफ गूंज रही है।

हनुमान जयंती पर सतर्क रहे हरिद्वार प्रशासन
पूर्व सीएम ने कहा कि मंगलवार को हनुमान जयंती है। मन उत्साहित है, लेकिन चिंता है कि टांडा जमालपुर जैसी घटना फिर दोहराई न जाए। धनपुरा, भारा, भोंरी और टांडा जमालपुर, ये कुछ ऐसे क्षेत्र हैं, जो संवेदनशील हैं। बजरंग बली के तथाकथित भक्त हथियार लेकर चलते हैं। उकसाने वाले नारे लगाते हैं। इससे अप्रिय घटना घट सकती है। हरिद्वार पुलिस प्रशासन सतर्क रहे। धनपुरा की जगह किसी और गैर संवेदनशील जगह से शोभा यात्रा निकाली जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुल्हन बन सड़क पर स्पोर्ट्स बाइक चलाती नजर आई लड़की, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Next: बदरीनाथ केदारनाथ में पूजा कराने को एडवांस में ऑनलाइन बुकिंग

Related Post

default featured image
  • देहरादून

राजपुर रोड हत्याकांड: झारखंड से बुलाए गए शूटर, हरिद्वार से किराए पर लिए वाहन, पुलिस जल्द कर सकती है बड़ा खुलासा

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सहिष्णुता और सेवाभाव पैदा करती है हिंदुत्व की भावना: प्रेमचंद

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राजपुर रोड हत्याकांड: झारखंड से बुलाए गए शूटर, हरिद्वार से किराए पर लिए वाहन, पुलिस जल्द कर सकती है बड़ा खुलासा
  • राशिफल 14 फरवरी
  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.