Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर रोक
  • हरिद्वार

हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर रोक

RNS INDIA NEWS 25/11/2020
rns featured image new

हरिद्वार। हरिद्वार में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कार्तिक पूर्णिमा स्थान पर रोक लगा दी गई है। जिलाधिकारी रविशंकर ने बताया कि कई राज्यों में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ऐसे में स्नान पर्व से हरिद्वार में कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा पैदा होगा। इसलिए कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर रोक लगाई गई है। आपको बता दें कि स्नान के लिए बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।
कार्तिक पूर्णिमा स्नान 30 नवंबर को पड़ रहा है। इसी दिन गुरु नानक देव का जन्मदिवस भी होता है। इसलिए बाहरी राज्यों से श्रद्धुलओं के साथ ही सिख श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में हरिद्वार पहुंचते है, लेकिन मौजूदा वक्त में कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में हरिद्वार में भी संक्रमण बढऩे का खतरा बन जाएगा। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने स्नान पर रोक लगा दी है। वहीं, इस मामले को लेकर पुलिस और श्री गंगा सभा के पदाधिकारियों ने एक बैठक भी की है, जिसमें स्नान पर्व पर हरकी पैड़ी सहित आसपास के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही रोकने की तैयारियों पर चर्चा की गई है। उधर, जिला प्रशासन के कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर रोक लगा दिए जाने से हरिद्वार के व्यापारियों में आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन के फैसले का विरोध करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि अगर इस तरह के स्नान पर्व को प्रशासन स्थगित करता रहा तो व्यापारी कहां जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 28 नवंबर से काठगोदाम जैसलमेर एक्सप्रेस के संचालन का निर्णय
Next: दिल्ली दुष्कर्म पीडि़ता के माता-पिता ने की सीएम से मुलाकात

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.