Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से संत को टिकट दिए जाने की मांग
  • हरिद्वार

हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से संत को टिकट दिए जाने की मांग

RNS INDIA NEWS 26/04/2023
rns featured image new

हरिद्वार। हिंदू रक्षा सेना और भारत साधु समाज के संतों ने सभी राजनीतिक पार्टियों से हरिद्वार लोकसभा सीट पर किसी संत को टिकट दिए जाने की मांग उठाई है। संतों ने किसी संत को टिकट न दिए जाने पर निर्दलीय संत को चुनाव में उतारने की भी बात कही है। बुधवार को हरिद्वार प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता करते हुए हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रबोधानंद गिरी ने सभी पार्टियों से हरिद्वार लोकसभा सीट पर किसी संत को टिकट दिए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार की आध्यात्मिकता की रक्षा के लिए हरिद्वार से किसी संत का सांसद चुना जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में अंग्रेजों द्वारा बनाए गए कानून के अनुसार नगर निगम क्षेत्र की पांच किलोमीटर की परिधि में गैर हिंदू नहीं रह सकते हैं, लेकिन राजनीतिक संरक्षण के चलते ऐसा नहीं हो रहा है। ऐसे में जरूरी है कि हरिद्वार से किसी संत को लोकसभा का टिकट दिया जाए। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं किया जाता तो संत समाज विचार के उपरांत किसी संत को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव भी लड़ा सकते हैं।
इस दौरान भारत साधु समाज के प्रदेश अध्यक्ष योगी सत्यव्रतानंद सरस्वती और भारत साधु समाज के प्रवक्ता महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि हरिद्वार के आश्रम और मठ मंदिरों पर कब्जा किया जा रहा है। उन्होंने सभी राजनीतिक पार्टियों से हरिद्वार लोकसभा सीट पर किसी संत को टिकट दिए जाने की मांग उठाई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गन्ने की रेड रोट बीमारी वाली प्रजाति न लगाएं
Next: सीएचसी खिर्सू में पेयजल किल्लत से मरीज परेशान

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

जिला पंचायत बोर्ड बैठक में सदस्यों से मांगे विकास प्रस्ताव

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
  • पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
  • विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर, रानीखेत कोतवाली में आदेश कक्ष आयोजित
  • खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी टिकाऊ खेती और कीट नियंत्रण की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.