Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • जिलाधिकारी ने किया कांवड़ मेला व्यवस्थाओं का निरीक्षण
  • हरिद्वार

जिलाधिकारी ने किया कांवड़ मेला व्यवस्थाओं का निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 13/07/2022
rns featured image new

हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने बुधवार को कांवड़ मेले की  तैयारियों के दृष्टिगत ललतारो पुल, अपर रोड, हरकी पैड़ी, शंकराचार्य चौक तक व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सर्वप्रथम ललतारो पुल, अपर रोड होते हुये हरकी पैड़ी पहुंचे। जहां उन्होंने नाली में रूक रहे पानी के निकास के लिये चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आज शाम तक कार्य  पूरा  हो जाना चाहिये। उन्होंने हरकी पैड़ी के निकट दुकानदारों द्वारा अपना सामान दुकान से बाहर लगाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए अतिक्रमण को तुरन्त हटाने के निर्देश दिये। इसके पश्चात जिलाधिकारी भीमगौड़ा चौक पहुंचे। चौक पर पानी का निकास ठीक न होने  पर उन्होंने अधिकारियों को तत्काल पानी निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।   खड़खड़ी, सूखी नदी, भूपतवाला, मोतीचूर पार्किंग, दूधाधारी चौक, माहेश्वरी सदन, जांगड़ा धर्मशाला, गगन गंगा हैरिटेज, श्रीबालाजी  धाम, पावनधाम  आश्रम होते हुये पन्तदीप  पार्किंग पहुंचने पर पार्किंग में जलभराव होने पर नाराजगी जताते हुए पार्किंग ठेकदार को शाम तक जलभराव की समस्या दूर नही होने पर ठेका निरस्त करने की चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों से प्रकाश व्यवस्था के  सम्बन्ध  में  भी जानकारी  ली।  शंकराचार्य चौक क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यो का शाम तक पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एमएनए दयानन्द सरस्वती, एसडीएम पूरन सिंह राणा, आपदा प्रबन्धन अधिकारी मीरा कैन्तुरा सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उच्चीकृत स्कूलों से जूनियर शिक्षकों को हटाने पर जू०हा०शि० संघ नाराज
Next: उत्तराखंड में कोरोना के 70 नए केस

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

गंगा स्नान करने आईं महिला यात्रियों से मारपीट में मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

परिवहन विभाग की कार्रवाई में 45 का चालान और छह बसें सीज

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
  • महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
  • दिव्यांग महिला के पुनर्वास के लिए आगे आए पुलिस और प्रशासन
  • होटल, रेस्टोरेंट और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.