Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हरिद्वार व उत्तराखण्ड का नाम रोशन कर रहे प्रणव झा
  • हरिद्वार

हरिद्वार व उत्तराखण्ड का नाम रोशन कर रहे प्रणव झा

RNS INDIA NEWS 21/07/2021
rns featured image new

हरिद्वार। उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। लेकिन उभरती प्रतिभाओं को उचित मंच नहीं मिला है। ऐसी ही उभरती एक प्रतिभा का नाम है प्रणव झा। ज्वालापुर निवासी प्रणव को हालाकि धर्म और संस्कृति आधारित शॉर्ट फिल्में यू ट्यूब के लिए बनाने का शौक रहा है। लेकिन एमएल फिल्म के डायरेक्टर रोहित कुमार लिसाड़ी, कोरियोग्राफर सुमित सैनी तथा गुरप्रीत गिल ने प्रणव को मॉडलिंग में आने के लिए प्रेरित किया तो कदम आगे बढ़ते ही चले गए। प्रणव को पहला मौका मिला दिल्ली में, जहां एसए ग्रुप व बिसलेरी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रणव को मिस्टर हैंडसम का अवार्ड मिला। इसके बाद विगत तीन सालों में उन्हें सहारनपुर, मेरठ, दिल्ली, लखनऊ, देहरादून, ऋषिकेश, चंडीगढ़, लुधियाना आदि शहरों में भी मंच पर मौका मिला। जहां अभी तक उन्हें मिस्टर उत्तराखंड, मिस्टर सहारनपुर सैकंड रनर, मिस्टर सहारनपुर, मिस्टर ऋषिकेश, मिस्टर लखनऊ, मिस्टर बेस्ट पर्सनालिटी देहरादून, मिस्टर नॉर्थ इंडिया सैकंड, मिस्टर इंडिया 2020 दिल्ली अवार्ड मिल चुके है। हाल ही में उन्हें मेरठ में आयोजित ताज ए यूपी का अवार्ड मॉडलिंग मिला है, तो मेरठ में ही यूपी गॉट टैलेंट में सेलेब्रिटी गेस्ट के रूप में अवसर मिला। समर डांस फेस्ट सीजन टू में मॉडलिंग जज के रूप में आमंत्रित किया गया। इन खास उपलब्धियों के अलावा प्रणव को दर्जनों अवार्ड मिल चुके है। फिलहाल वे अपनी टीम के साथ नशा व बुरी आदतों के खिलाफ अपराध के विरुद्ध एक शॉर्ट वेबसीरिज पर काम कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरकी पैड़ी पर हुडदंग कर रहे आठ पकड़े
Next: शराब के साथ चार महिलाएं गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.