Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हनोल में जागड़ा पर्व की तैयारियों में जुटा प्रशासन
  • देहरादून

हनोल में जागड़ा पर्व की तैयारियों में जुटा प्रशासन

RNS INDIA NEWS 18/08/2022
rns featured image new

विकासनगर। महासू देवता मंदिर हनोल में आगामी 30 और 31 अगस्त को आयोजित होने वाले जागड़ा पर्व की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और जिला प्रशासन के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन मेले को दिव्य और भव्य बनाने में जुट गया है। इन दिनों लोक निर्माण विभाग की ओर मेला मैदान का समतलीकरण और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। हनोल महासू मंदिर में आयोजित होने वाले जागड़ा मेले में करीब बीस हजार श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। प्रशासन श्रद्धालुओं की इसी संभावित संख्या को देखते हुए व्यवस्थाएं बनाने में लगा हुआ है। वीआईपी पांडाल, वीआईपी पार्किंग, भंडारा स्थल समतलीकरण के साथ ही अन्य निर्माण और सुधारीकरण कार्य कराए जा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एसएस नेगी ने बताया कि भंडारा स्थल पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं, जिन्हें पथरीली मिट्टी से भरा जा रहा है। इसके साथ ही त्यूणी-मोरी मोटर मार्ग के बीस किमी हिस्से पर सुधारीकरण कार्य कराया जा रहा है। इसके साथ ही पुरातत्व विभाग भी शौचालयों को दुरस्त करने, पानी की नई टंकियां लगाने में जुटा हुआ है। गुरुवार को मंदिर समिति के सचिव मोहनलाल सेमवाल, प्रबंधक नरेंद्र नौटियाल ने मेले की तैयारियों का जायजा लिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चम्पावत जिला अस्पताल डीएच की नर्स को कारण बताओ नोटिस जारी
Next: 3 सितंबर को सीएम का गरुड़ दौरा प्रस्तावित, कोट भ्रामरी मेले का करेंगे शुभारंभ

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.