Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • हंगामे के बीच बागेश्वर जिला पंचायत बैठक में 9 करोड़ का बजट पास
  • बागेश्वर

हंगामे के बीच बागेश्वर जिला पंचायत बैठक में 9 करोड़ का बजट पास

RNS INDIA NEWS 21/10/2022
rns featured image new

बजट आवंटन में विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप

बागेश्वर। जिला पंचायत की सामान्य बैठक में बजट आवंटन को लेकर कुछ सदस्यों ने हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बजट आवंटन में विकास कार्यों की अनदेखी की गई है। कार्ययोजना में उनके क्षेत्र को शुरू से ही शामिल नहीं किया गया है। सदस्यों ने कहा कि वह बजट की बंदरबांट नहीं होने देंगे। विरोध के बावजूद बहुमत से 9.01 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया। शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार पर जिपं अध्यक्ष बसंती देव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। सामान्य बैठक में जिला नियोजन समिति में पारित बजट पर अनुमोदन होना था। बजट आवंटन की सूची में विपक्षी सदस्यों के गांवों के नाम गायब थे। इससे वह भड़क गए। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष पर विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बजट आवंटन सभी सदस्यों को बराबर होना चाहिए। लेकिन ऐसा सदन में लंबे समय से नहीं हो रहा है। जिसके लिए आंदोलन भी किए गए थे। उन्हें आश्वासनों का पुलिंदा थमाया गया। सामान्य बैठक में भी उन्हें ठेंगा दिखाने का काम किया जा रहा है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार और अध्यक्ष के बीच जमकर तीखी नोकझोंक हुई। उन्होंने बजट आवंटन पर सवाल उठाए। कहा कि यह बजट अध्यक्ष को मुबारक हो। वह सदस्यों के साथ धोखा नहीं होने देंगे। सदस्य गोपा धपोला, इंद्रा परिहार, पूजा आर्या, वंदना ऐठानी, सुरेश खेतवाल ने आरोप लगाया कि अध्यक्ष चेहतों को बजट दे रहे हैं। यह खेल लंबे समय से चल रहा है, जिसका वह विरोध करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंकिता हत्याकांड में बढ़ सकती हैं यमकेश्वर विधायक की मुश्किलें
Next: कालसी में हुआ बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

बागनाथ संग्रहालय जल्द खुलेगा आमजन के लिए, डीएम ने सांस्कृतिक विरासत के प्रामाणिक दस्तावेजीकरण पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बनेगांव में मकान पर गिरा चीड़ का पेड़, सात लोग घायल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.