Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • हैंडबैग को लेकर सख्त हो गए नियम, फ्लाइट में यात्रा करने से पहले ध्यान रखें ये बातें
  • राष्ट्रीय

हैंडबैग को लेकर सख्त हो गए नियम, फ्लाइट में यात्रा करने से पहले ध्यान रखें ये बातें

RNS INDIA NEWS 27/12/2024
rns featured image new

नई दिल्‍ली। हवाई यात्रियों के लिए अब हैंडबैग से जुड़ी सख्त नियमावली लागू की जा रही है। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी  ने नई व्यवस्था के तहत यात्रियों को एक ही हैंडबैग या कैबिन बैग ले जाने की अनुमति दी है। यह नियम अगले महीने से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानों पर लागू होगा। सरकार का उद्देश्य इन नियमों के जरिए हवाई अड्डों पर बढ़ते यात्री दबाव को नियंत्रित करना और सुरक्षा जांच को अधिक प्रभावी बनाना है। आइए जानते हैं नए नियमों की मुख्य बातें…

एक हैंडबैग की ही सीमा
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक हर यात्री को अधिकतम एक ही हैंडबैग ले जाने की अनुमति होगी। इस बैग का वजन 7 किलोग्राम से अधिक नहीं होना चाहिए। अन्य सामान को चेक-इन लगेज के तौर पर ले जाना अनिवार्य होगा।

कैसा होगा बैग का आकार
कैबिन बैग का आकार 55 सेंटीमीटर ऊंचाई, 40 सेंटीमीटर लंबाई और 20 सेंटीमीटर चौड़ाई से अधिक नहीं होना चाहिए। यह नियम सभी एयरलाइंस के लिए समान रहेगा, जिससे सुरक्षा जांच में आसानी होगी। यदि यात्री का बैग तय वजन या आकार से अधिक हुआ, तो अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

पुराने टिकटों पर छूट
2 मई 2024 से पहले बुक किए गए टिकट पर पुरानी नीति लागू होगी, जिसमें इकोनॉमी में 8 किलोग्राम, प्रीमियम इकोनॉमी में 10 किलोग्राम और फर्स्ट/बिजनेस क्लास में 12 किलोग्राम की सीमा है। हालांकि, इन टिकटों को दोबारा रि-शेड्यूल करने पर नई नीति लागू होगी।

यात्रा से पहले जांच ले अपने हैंडबैग का वजन
यूं तो पहले लगेज को लेकर फ्लाइट में इस तरह के खास नियम लागू थे जिनका ध्यान यात्रियों को रखना पड़ता था। मगर एयर इंडिया और इंडिगो समेत सभी प्रमुख एयरलाइंस ने अपने बैगेज नियमों को नई गाइडलाइंस के अनुसार अपडेट कर दिया है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे फ्लाइट से पहले अपने बैग के वजन और आकार की जांच कर लें ताकि अंतिम समय में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साइबर क्राइम: सावधान! पार्टी बुकिंग से लेकर बेहतर इलाज के ऑफर कर देंगे खाते खाली
Next: नए साल के जश्न में खलल नहीं डालेगी बिजली

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

इंदौर जा रही बस में भीषण आग, 5 श्रद्धालु जिंदा जले, कुल 8 की मौत

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.