Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • हल्द्वानी में पेट्रोल पंप कर्मचारी को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

हल्द्वानी में पेट्रोल पंप कर्मचारी को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

RNS INDIA NEWS 15/04/2023
WhatsApp Image 2023-04-15 at 12.23.33 PM

 

https://rnsindianews.com/wp-content/uploads/2023/04/हल्द्वानी-में-पेट्रोल-पंप-कर्मचारी-को-बेरहमी-से-पीटा-वीडियो-वायरल.mp4

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में पेट्रोल भरवाने को लेकर कुछ युवकों ने पंप कर्मचारियों से मारपीट कर दी। पंप स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। कुसुमखेड़ा स्थित अब्दुल्ला पेट्रोल पंप के स्वामी अशफाक हुसैन ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शनिवार सुबह करीब नौ बजे एक युवक स्कूटी में पेट्रोल भरवाने पंप पर पहुंचा। सेल्समैन केदार नाथ ने युवक से स्कूटी की टंकी खोलने को कहा तो वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने सेल्समैन के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस बीच युवक के अन्य साथी भी कार से पेट्रोल पंप पहुंच गए। वहीं बीच बचाव को आए कर्मचारी भूपेश पांडे को भी उन लोगों ने पीट दिया। इसके बाद पेट्रोल पंप खोलने पर जान से मारने की धमकी देते हुए सभी फरार हो गए। इस दौरान कुछ लोगों ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो दिन भर चर्चा का विषय रहा। एसओ मुखानी रमेश बोहरा ने बताया कि पंप स्वामी की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। उन्होंने बताया सीसीटीवी व वीडियो से आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है और कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अतीक मामले में खुलासा, रिमांड अर्जी से सामने आया माफिया का पाक कनेक्शन
Next: सीएम धामी ने की टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.