Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • हक़ की बात अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
  • अल्मोड़ा

हक़ की बात अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 21/02/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों पर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए ‘विश्व सामाजिक न्याय दिवस’ के उपलक्ष्य में 20 से 26 फरवरी तक हक़ की बात विशेष अभियान आयोजित किया जा रहा है। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा शचि शर्मा द्वारा शुक्रवार को ग्राम बूंगा, ग्राम सलना एवं ग्राम विद्यापुर द्वाराहाट में श्रमिकों और बच्चों के मध्य विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। शिविरों की शुरुआत नालसा थीम गीत एक मुठ्ठी आसमान से की गई। इसमें उपस्थित लोगों को बाल सहायता हेल्पलाइन नंबर 1098, अच्छा स्पर्श-बुरा स्पर्श, नालसा (असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए कानूनी सेवाएं) योजना 2015, निःशुल्क कानूनी सहायता, लोक अदालत के लाभ, कार्यस्थल सुरक्षा अधिनियम, डिजिटल अपराध, सरकार की श्रम और समाज कल्याण विभाग की योजनाओं, यातायात नियम, नालसा के निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर 15100, निशुल्क विधिक सहायता प्रक्रिया, मौलिक अधिकार-कर्तव्य, भारतीय ध्वज संहिता 2002, राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम 1971, लैंगिक पहचान और अधिकार, तथा आगामी 8 मार्च, 2025 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित जानकारी दी गई। शिविरों का समापन नालसा थीम गीत के साथ हुआ। शिविरों में ग्राम प्रधान, अधिकार मित्र ममता नेगी, कमला उपाध्याय, किरन रावत, भावना आर्या आदि उपस्थित रहे एवं राष्ट्रीय लोक अदालत व कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित पुस्तिकाएं भी वितरित की गईं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फिनलैंड में नौकरी के नाम पर 11 लाख हड़पे
Next: खटीमा में वन कर्मियों ने लकड़ी लदा ट्रक पकड़ा

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.