Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हड़ताल के कारण तहसील से भी लौटे लोग
  • हरिद्वार

हड़ताल के कारण तहसील से भी लौटे लोग

RNS INDIA NEWS 16/11/2021
rns featured image new

रुड़की।  उत्तराखंड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल सोलह दिन से जारी है। दाखिल-खारिज, खतौनी की नकल लेने आने वाले लोग रोज लौट रहे हैं।
संगठन नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नति, रजिस्ट्रार कानूनगो और राजस्व निरीक्षक पद को एकीकरण कर वरिष्ठता पोषक संवर्ग से निर्धारित करने, रजिस्ट्रार-कानूनगो के रिक्त पदों को नियमानुसार भरने, पदों का पुर्नगठन, कोविड के कामों के लिए प्रोत्साहन राशि दिए जाने आदि की मांग को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर हैं। एक नवंबर से हड़ताल शुरू हुई थी। मंगलवार को भी हड़ताल जारी रही। रुड़की तहसील में खाता खतौनी की नकल निकालने के लिए हर दिन औसतन 250 लोग पहुंचते हैं। खिड़की पर कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के पोस्टर चस्पा हैं। कई लोग हड़ताल खुलने की उम्मीद में रोज आ रहे हैं तो कुछ ने आना ही बंद कर दिया। मूलदासपुर से आए जनेश्वर ने बताया कि वह कई बार आ चुके हैं। तीन दिन से दफ्तर बंद थे। आज कार्यालय खुले तो पहुंचे। पता चला कि हड़ताल जारी है। ढंडेडी ख्वाजगीपुर से आए ऋषिपाल ने बताया कि खतौनी संबंधी काम था। कई बार आ चुके। लेकिन वापस लौटना पड़ा। गदरजुडड़ा निवासी जोनू कुमार ने बताया कि पहली बार ही आए हैं। यहां आकर हड़ताल के बारे में पता चला।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सर्कस देखकर लौट रहे लोगों में मारपीट
Next: जाकिर नाइक को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर बैन 5 साल के लिए बढ़ाया

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.