Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • ग्वाटेमाला प्रदर्शनी में भारतीय हस्तशिल्प ने बिखेरी चमक
  • राष्ट्रीय

ग्वाटेमाला प्रदर्शनी में भारतीय हस्तशिल्प ने बिखेरी चमक

RNS INDIA NEWS 25/09/2022
rns featured image new

नयी दिल्ली। लातिन अमेरिकी देश ग्वाटेमाला मेड इन इंडिया व्यापार प्रदर्शनी में भारत के 10 राष्ट्रीय दिग्गज शिल्पकार और निर्यातक हस्तशिल्प उत्पादों की विशाल श्रृंखला पेश कर भारतीय हस्तशिल्प की चमक बिखेर रहे हैं।
लातिन अमेरिकी क्षेत्र में भारत के हस्तशिल्प और कलात्मक उत्पादों की अच्छी मांग है और पिछले वित्त वर्ष के दौरान भारत से 682 करोड़ रुपये मूल्य के हस्तशिल्प का निर्यात हुआ था।
वस्त मंत्रालय की हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) द्वारा वहां भारतीय राजनयिक मिशन के सहयोग से ग्वाटेमाला सिटी में तीन दिन की यह प्रदर्शनी आज सम्पन्न हो रही है। ईपीसीएच के कार्यकारी निदेशक राकेश कुमार के हवाले से बताया गया है कि इस प्रदर्शनी में भारतीय हस्तशिल्प निर्माताओं तथा निर्यातकों द्वारा घर के सजावटी सामान, फर्निशिंग, दरी-कालीन, फर्नीचर, लैम्प, फैशन आभूषण व सम्बंधित सामग्रियां, धूप-अगरबत्ती, खुशबूदार तथा आरोग्य उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं।
इस प्रदर्शनी का उद्घाटन ग्वाटेमाला के उपराष्ट्रपति व कार्यकारी राष्ट्रपति गुईलेरमो कास्टिलो तथा ग्वाटेमाला में भारत के राजदूत डॉ. मनोज कुमार महापात्रा ने किया। ईपीसीएच के अध्यक्ष राज कुमार मलहोत्रा ने उम्मीद जताई है कि इस व्यापार प्रदर्शनी के जरिये लातीनी अमेरिकी क्षेत्र में व्यापार तथा लोगों के बीच मेल-मिलाप बढ़ेगा।
डॉ. मनोज कुमार महापात्रा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से दुनिया के सामने भारत के अपार कौशल व उसकी प्रतिस्पर्धात्मक धार को प्रदर्शित करने और विश्व मानकों के अनुरूप गुणवत्ता का पालन करने का अवसर मिलता है।
मंत्रालय के अनुसार वर्ष 2021-22 के दौरान हस्तशिल्प का निर्यात 33253.00 करोड़ रुपये (4.46 अरब डालर )था जो इससे पिछले वर्ष की तुलना में रुपये के हिसाब से निर्यात में 29.49 प्रतिशत और अमेरिकी डालर के हिसाब से 28.90 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। लातीनी अमेरिका को भारत से हस्तशिल्प का निर्यात वर्ष 2021-22 में 682 करोड़ रुपये (9.2 करोड़ डालर के बराबर था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एनआईटीईएस ने विप्रो के खिलाफ कार्रवाई को लेकर केंद्रीय श्रम मंत्री को लिखा पत्र
Next: अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर भल्लेगांव में लोगों ने जताया विरोध, प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.