Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गुरुकुल में छात्र संघ चुनाव बहाल करने को प्रदर्शन
  • हरिद्वार

गुरुकुल में छात्र संघ चुनाव बहाल करने को प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 06/05/2023
rns featured image new

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विवि के छात्रों ने छात्र संघ के चुनाव बहाल कराए जाने की मांग को लेकर कुलसचिव कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। छात्रों ने विवि के कुलपति प्रो. सोमदेव शतांशु का एक ज्ञापन भी सौंपा। विवि प्रशासन ने 2018 में छात्र संघ के चुनाव पर प्रतिबंध लगा दिया था। शनिवार को विवि के छात्र कुलसचिव कार्यालय के पास एकत्रित हुए। यहां पर छात्रों ने छात्र संघ का चुनाव कराए जाने की मांग की। विवि में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई के अध्यक्ष आशु मलिक ने बताया कि वर्ष 2018 के बाद से गुरुकुल कांगड़ी विवि में छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं। छात्र नेताओं का नेतृत्व न मिलने से छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन व शिक्षा सम्बधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, और छात्रों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखने के लिए एक उचित नेतृत्व नहीं मिल रहा है। छात्रों ने चेतावनी दी है विश्वविद्यालय प्रशासन यदि 10 दिन में छात्र संघ के चुनाव को लेकर सकारात्मक कार्रवाई नहीं करता है तो छात्र उग्र आंदोलन के बाध्य होंगे। छात्रों से वार्ता के दौरान विवि प्रशासन ने जल्द होने वाली बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की मीटिंग में छात्रसंघ चुनाव के मुद्दे को रखने की बात कही है। इस अवसर पर अविक पंवार, तुषार, दीक्षांत शर्मा, आर्यन, आशीष, अजय कुमार बंटी, शार्दुल त्यागी, शिवानंद राठी, नितिन उदित पाल, हर्ष, नितिन, परितोष वत्स, अंश शर्मा सैनी, अंश शर्मा, उज्ज्वल चौधरी, बॉबी, पारस तोमर, हर्षित, आर्यन रोड, सक्षम रोड, अश्वनी जागलान, अक्षय, आयुष त्यागी, उदय आदि छात्र मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बृजभूषण सिंह को अपनी ‘रक्षा’ के लिए हनुमान जी पर भरोसा, सुप्रीम कोर्ट को कहा धन्यवाद
Next: वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक जय सिंह रावत ने सीएम धामी से मुलाकात कर उन्हें अपनी नवीनतम पुस्तक :“बदलते दौर से गुजरती जन जातियां“ भेंट की

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.