Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में 15 दिवसीय दीपावली मेला शुरू
  • ऊधम सिंह नगर

गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में 15 दिवसीय दीपावली मेला शुरू

RNS INDIA NEWS 23/10/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। बंदीछोड़ दिवस यानि दीपावली के अवसर पर गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम सोमवार यानी आज से प्रारंभ होंगे। गुरुद्वारा प्रबंधक रणजीत सिंह ने बताया कि 24 से 26 अक्तूबर तक धार्मिक दीवान सजेगा। 24 व 25 अक्तूबर को भंडारा साहिब में अमृत संचार कार्यक्रम आयोजित होगा।  इधर, गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में रविवार से 15 दिवसीय मेला शुरू हो गया है। गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब को बिजली की झालरों से सजाया गया है। यातायात व्यवस्था के लिए सुनखरी मार्ग, टीआरसी मार्ग, पेट्रोल पम्प, गुरुद्वारा मार्गों में बैरियर लगाए गए हैं। मेला परिसर में संदिग्धों की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। मेला परिसर में दुकानें सजी हैं। मनोरंजन के साधन व झूले स्थापित किए हैं। यहां पुलिस, पीएसी, फायर सर्विस, टीयर गैस दल, तैराकी दल, यातायात पुलिस की तैनाती है।

मेले को सफल बनाने में सहयोग की अपील
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कार्यालय नानकमत्ता परिसर में रविवार को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी, बिजली विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं झूले, बिजली, वाहन पार्किंग आदि के ठेकेदारों व व्यपारियों के साथ दीपावली मेले को लेकर अफसरों की बैठक आयोजित हुई। इसमें 15 दिवसीय दीपावली मेले में एक-दूसरे से समन्वय बनाकर मेले को सकुशल संपन्न कराने में सहयोग देने की अपील की गई। संपूर्ण मेला क्षेत्र में बिजली के ठेकेदार व विद्युत विभाग नानकमत्ता को हिदायत दी गई कि बिजली के तारों को जमीन पर खुला नहीं छोड़ेंगे। कार पार्किंग ठेकेदारों को बताया गया कि वाहनों के लिए बनी हुई निश्चित पार्किंग में ही वाहनों को पार्क कराएंगे। यदि मेला क्षेत्र में किसी भी बाहर से आए हुए व्यापारियों, श्रद्धालुओं, मेला भ्रमण पर आए लोगों का स्वास्थ्य खराब हो जाए तो तुरंत स्वास्थ्य विभाग उन्हें उपचार देगा। इसके अलावा एक अतिरिक्त एम्बुलेंस रिजर्व रखने को कहा गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने गोलज्यू मंदिर में गुहार लगाई
Next: बाइक से गिरकर महिला की मौत

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जसपुर में 20 हजार की रिश्वत लेते जेई को विजिलेंस ने दबोचा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सफाई कर्मियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
  • शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.