Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • गुप्तकाशी से केदारनाथ धाम तक चलेगा स्वच्छता अभियान
  • रुद्रप्रयाग

गुप्तकाशी से केदारनाथ धाम तक चलेगा स्वच्छता अभियान

RNS INDIA NEWS 01/04/2023
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग के प्रमुख पड़ाव में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था बनाने के लिए जागरूकता रैली आयोजित की जाएगी। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने इसके लिए रोस्टर जारी करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए जिला कार्यक्रम एवं बाल विकास अधिकारी को ओवर ऑल नोडल अधिकारी एवं नगर पालिका, नगर पंचायत और संबंधित संस्थाओं के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया है।
इस कार्य को बेहतर ढंग से करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि आम जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक किए जाने के लिए जागरुकता रैली का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए 20 अप्रैल को गुप्तकाशी में आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए नोडल अधिकारी सेवा इंटरनेशनल को नामित किया गया है। इसमें सुलभ इंटरनेशनल, स्वजल, जिला पंचायत एवं नेहरु युवा केन्द्र का सहयोग रहेगा। सीतापुर में रैली के लिए नेहरू युवा केन्द्र नोडल अधिकारी होंगे। 4 मई को सोनप्रयाग में स्वच्छता रैली होगी। 11 मई को गौरीकुण्ड में स्वच्छता रैली होगी। 18 मई को केदारनाथ धाम में स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा। 25 मई को बड़ी लिंचौली में स्वच्छता जागरूकता रैली होगी। 16 जून को गुप्तकाशी में स्वच्छता जागरूकता रैली होगी। जबकि 23 जून को गौरीकुण्ड में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली जाएगी। बैठक में डीडीओ मनविन्दर कौर, परियोजना निदेशक डीआरडीए केके पन्त, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास अखिलेश कुमार मिश्रा, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत प्रेम सिंह रावत, क्षेत्रीय प्रबन्धक जीएमवीएन सुदर्शन खत्री, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेन्द्र बिष्ट, जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत केदारनाथ हर्षबर्धन रावत, तिलवाडा वासुदेव डंगवाल, अगस्त्यमुनि कैलाश पटवाल आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अमृतपाल सिंह का यूपी के इस शहर से लिंक? जांच के बाद पुलिस की यहां हो रही छापेमारी
Next: आयुक्त गढ़वाल मंडल ने चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप का किया निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.