Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • गुलदार के हमले से सुरक्षित बच निकल स्कूल पहुंची बहादुर बिटिया
  • रुद्रप्रयाग

गुलदार के हमले से सुरक्षित बच निकल स्कूल पहुंची बहादुर बिटिया

RNS INDIA NEWS 17/07/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  पहाड़ों में बरसात से जहां भूस्खलन और रास्ते टूटने की परेशानी है वहीं अब जंगली जानवरों का भी बड़ा खतरा बना है। खासकर उन ग्रामीण क्षेत्रों में जहां के स्कूली बच्चे घने कोहरे के बीच गांव से दूर स्कूल पैदल जा रहे हैं। गुरुवार को जखोली ब्लॉक स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरोड़ा में कक्षा 10वीं की छात्रा अम्बिका पुत्री जगदीश लाल अपने गांव किरोड़ा तल्ला से स्कूल के लिए पैदल चली। गांव से करीब आधा किमी की दूरी पर जैसे ही अम्बिका स्कूल पहुंचने वाली थी कि अचानक गुलदार ने उस पर झपट्टा मार दिया। छात्रा के हाथ में बड़ा छाता था, उसने छाता गुलदार की तरफ घुमाया और भागने लगी। इसी बीच गुलदार ने उसके बैग पर हमला किया और बैग जमीन पर ही गिर गया। छात्रा किसी तरह भागते हुए सुरक्षित स्कूल पहुंच गई। जैसे ही स्कूल में उसने आपबीती सुनाई तो प्रधानाध्यापक नरेश भट्ट और अन्य शिक्षक मौके पर पहुंचे। शोर शराबा किया। इससे पहले गुलदार वहां से भाग गया। शिक्षकों द्वारा छात्रा का बैग स्कूल लाया गया। डरी, सहमी छात्रा ने बताया कि हल्की बारिश और घने कोहरे के बीच गुलदार ने अचानक पीठ पर हमला कर दिया। जैसे ही मुड़कर देखा तो गुलदार देखते ही होश उड़े गए किंतु हार न मानते हुए छाता निकालकर जान बचाई। वहीं घटना को सुनकर सभी छात्र-छात्राएं भी डर गई। इधर, प्रधानाध्यापक नरेश भट्ट ने बताया कि कोहरे और बारिश के बीच लगातार जंगली जानवर भी सक्रिय हो रहे हैं। स्कूली बच्चों के सामने सुरक्षित गांव से आने-जाने की चुनौती है। हालांकि स्कूल प्रशासन इस घटना के बाद से बच्चों को एक साथ आने-जाने की सलाह देगा और शिक्षक भी निगरानी करेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए वन विभाग को स्कूली क्षेत्रों में गश्त लगानी चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कर्मचारी आचरण नियमावली के उल्लंघन पर उत्तराखण्ड पेयजल निगम हल्द्वानी के अधीक्षण अभियंता निलम्बित
Next: सीएम धामी ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.