Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • गुलदार के हमले से घायल सिया के परिजनों को दी मदद
  • पौड़ी

गुलदार के हमले से घायल सिया के परिजनों को दी मदद

RNS INDIA NEWS 14/05/2024
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।  नगर निगम श्रीनगर के अंतर्गत श्रीकोट गंगानाली में पिछले माह गुलदार के हमले से घायल सिया के इलाज के लिए सिद्धपीठ मां धारी देवी मंदिर न्यास समिति द्वारा दी गई आर्थिक सहायता को एम्स पहुंचकर सामाजिक कार्यकर्ता संजय कुमार ने परिजनों को सुपुर्द किया है। सामाजिक कार्यकर्ता संजय कुमार ने बताया कि पिछले 5 अप्रैल को घर के आंगन में टहल रही 7 वर्षीय सिया पर गुलदार ने हमला कर दिया था। बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। डॉक्टर के अनुसार बच्ची की स्पाइनल कॉड डेमेज हो गई है तथा शरीर का निचला हिस्सा निष्क्रिय हो गया है। लगभग डेढ़ महीने आईसीयू में वेंटिलेटर पर रहने के बाद डॉक्टर ने सिया को लाइफ सपोर्टिंग के लिए वेंटिलेटर की आवश्यकता बताई। जिसकी कीमत एक लाख तीस हजार है। कहा कि परिवार की स्थिति को देखते हुए उन्होंने सिद्धपीठ धारी देवी मन्दिर समिति से गुहार लगाई। कहा कि परिवार की स्थिति को देखते हुए मन्दिर समिति ने एक लाख तीस हजार रुपये की अर्थिक सहायता दी है। जिससे सिया के लिए वेंटिलेटर मशीन उपलब्ध हो पाई है। बताया कि उन्होने स्वयं एम्स अस्पताल ऋषिकेश जाकर सिया और उसके परिजनों से मुलाकात की और डॉक्टर से सिया के स्वास्थ्य लाभ के विषय पर चर्चा की। इससे पहले भी उन्होंने मासूम की जाने बचाने को देव भूमि समिति देहरादून से सिया के लिए आक्सीजन मशीन का भी निशुल्क प्रबंध किया था। मां धारी देवी मन्दिर समिति द्वारा वेंटिलेटर मशीन दिये जाने पर सिया के माता-पिता सहित संजय कुमार फौजी, रश्मि गौड़, संजय कठैत ने मन्दिर समिति के अध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, कोषाध्यक्ष राम स्वरूप पाण्डेय, सचिव विकास पाण्डेय, मनीष पाण्डेय का आभार व्यक्त किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किए बाबा केदार के दर्शन
Next: मामूली विवाद में ऑटो रिक्शा चालक को पीटा

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.