Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • गुजरात दंगे में नरेंद्र मोदी को क्लीन चिट के खिलाफ अर्जी
  • राष्ट्रीय

गुजरात दंगे में नरेंद्र मोदी को क्लीन चिट के खिलाफ अर्जी

RNS INDIA NEWS 05/10/2021
rns featured image new

26 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली (आरएनएस)। साल 2002 में हुए गुजरात दंगे से जुड़े मामलों में पीएम नरेंद्र मोदी को क्लीन चिट देने के खिलाफ जाकिया जाफरी की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 26 अक्टूबर को सुनवाई करेगा। जाकिया जाफरी कांग्रेस के दिवंगत नेता एहसान जाफरी की पत्नी हैं। गुजरात दंगों के समय नरेंद्र मोदी राज्य के मुख्यमंत्री थे।
जस्टिस ए.एम खानविलकर की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यों की पीठ ने कहा कि मामले की सुनवाई को 26 अक्टूबर तक के लिए टाला जा रहा है। हालांकि पीठ ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि सुनवाई को इसके बाद टाला नहीं जाएगा। बता दें कि इससे पहले अप्रैल में भी जाकिया जाफरी ने सुनवाई को टालने की मांग की थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया था। कोर्ट में जाकिया जाफरी की तरफ से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल पैरवी कर रहे थे। कपिल सिब्बल ने कोर्ट से कहा कि केस की सुनवाई के लिए ज्यादा समय नहीं मिल पाया क्योंकि यह अचानक अधिसूचित कर दिया गया। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने सिब्बल की इस बात को खारिज किया और कहा कि मामले को काफी पहले नोटिफाई कर दिया गया था।  सिब्बल ने कोर्ट से कहा कि मामले को इस साल अप्रैल में टाला गया था और फिर कोरोना की वजह से इसपर अब तक सुनवाई नहीं हो सकी थी। कपिल सिब्बल ने कोर्ट से दरख्वास्त की थी कि मामले की सुनवाई के लिए एक तारीख तय की जाए।
गौरतलब कि पूर्व सांसद एहसान जाफरी भी उन 68 लोगों में थे जिनकी 28 फरवरी, 2002 को अहमदाबाद की गुलबर्ग सोसायटी में हत्या कर दी गई थी। यह वारदात गुजरात के गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस में आग लगाने के एक दिन बाद हुई थी। गोधरा कांड में भी 59 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। आठ फरवरी 2012 को एसआईटी ने जांच की क्लोजर रिपोर्ट जमा की और इसमें नरेंद्र मोदी के साथ ही 63 अन्य लोगों को क्लीन चिट दी गई थी। गुजरात हाई कोर्ट में एसआईटी की जांच के खिलाफ दायर अर्जी खारिज होने के बाद जाकिया जाफरी ने साल 2018 में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा लखीमपुर मामला
Next: अराजक तत्वों ने लगाई स्कूल में आग

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.