
अल्मोड़ा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार के 2 वर्ष निराशाजनक रहे हैं। भाजपा के 2 साल के कार्यकाल में बेरोजगारी, महंगाई बढ़ी है और महिलाओं का उत्तराखंड में उत्पीड़न बढ़ा है। आज उत्तराखंड का युवा अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। पेपर लीक मामले में भाजपा के पदाधिकारी ही संलिप्त रहे। उत्तराखंड की जनता लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है।

