Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सोलन
  • जीएसटी विभाग के अधिकारियों की गुंडागर्दी, पीट डाला व्यापारी, मामला दर्ज
  • सोलन

जीएसटी विभाग के अधिकारियों की गुंडागर्दी, पीट डाला व्यापारी, मामला दर्ज

RNS INDIA NEWS 17/11/2021
default featured image

आरएनएस सोलन(बद्दी):

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जीएसटी इंफोर्समेंट के अधिकारियों ने एक व्यापारी को बुरी तरह से पीट डाला। मेडिकल रिपोर्ट में व्यापारी जहां व्यापारी के कंधे पर गंभीर चोटों की पुष्टि हुई है वहीं ऊंगलियों में फ्रेक्चर आए हैं। इतना ही नहीं यह अधिकारी व्यापारी से मारपीट तक ही नहीं रूके। बल्कि पीड़ित के फोन करके अपने करीबी को बुलाने पर अधिकारियों ने वहां पहुंचे करीबी को भी बुरी तरह से पीटा और वह बड़ी मुश्किल से चंगुल से छूटकर भागा। व्यापारी की शिकायत के बाद बद्दी पुलिस मारपीट करने वाले अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

पुलिस थाना बद्दी में दर्ज ब्यान में आजाद गुप्ता (37) पुत्र शिव चरण गुप्ता निवासी हाऊसिंग बोर्ड बद्दी ने बताया कि इसका सर्जिकल सेफ्टी एवं सफाई प्रोडक्ट का व्यवसाय है। वह अन्य एक फर्म में भी प्रोपराईटर है। पिछले कुछ दिनों से मोतिया प्लाजा स्थित जीएसटी इंफोर्समेंट कार्यालय में इसे रोज बुलाया जा रहा था। जो दस्तावेज विभाग ने इसे प्रस्तुत करने के लिए कहा वह इसमें पूरा सहयोग कर रहा था। मंगलवार को जीएसटी इंफोर्समेंट के अधिकारियों ने इसे सुबह से बुला लिया और शाम तक इसे कार्यालय में बिठाकर रखा। विभागीय अधिकारी इस पर दबाब बनाकर 50 लाख रूपये की डिमांड कर रहे थे। जब इसने डिमांड का विरोध किया जो जीएसटी सतर्कता उपनिदेशक हरेंद्र पाल सिंह के अलावा अन्य अधिकारियों राकेश बंसल तथा विक्रम से ने इस पर हमला कर दिया। सभी ने इसे बुरी तरह से पीटा इसका हाथ मरोडक़र इसे जमीन पर गिरा दिया। इसे कमरे में बंद करके लगातार पीटा गया। जब इसने फोन करके घर से पैसों के इंतजाम के लिए कहा तो योगेश मौके पर पहुंचा। इन सभी ने योगेश के साथ भी मारपीट की और वह बड़ी मुश्किल से इनके चंगुल से निकलकर भागा। मारपीट में इसका गंभीर चोटें आई और इसके वायें हाथ की ऊंगली व कंधे पर गहरी चोट लगी है।

डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने व्यापारी की शिकायत के बाद मेडिकल करवाया है। पुलिस ने अधिकारियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 342, 325 व 34 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आई जीनियस स्कूल ने एनुअल फीस न देने पर बच्चों को लौटाया घर, अभिभावकों ने जताया रोष
Next: मुख्यमंत्री ने किया ‘”अपणि सरकार” एवं उन्नति पोर्टल का उद्घाटन

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

शमशान घाट के प्रवेश द्वार पर नवजात कन्या को छोड़ गई कलयुगी मां

RNS INDIA NEWS 12/01/2025 0
default featured image
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

ससुर ने दामाद को मात दे दी

RNS INDIA NEWS 08/12/2022 0
default featured image
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

इलाज के नाम पर तांत्रिक ने दो युवतियों से किया दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 22/03/2022 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा
  • जी रामजी योजना विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय : रेखा आर्या

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.