Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • जीएसटी सर्वे के विरोध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा
  • नैनीताल

जीएसटी सर्वे के विरोध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा

RNS INDIA NEWS 30/07/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। राज्य कर विभाग द्वारा किए जा रहे जीएसटी सर्वे के विरोध में शुक्रवार को व्यापारियों ने नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महानगर इकाई द्वारा भेजे गए ज्ञापन में सर्वे की कार्रवाई बंद कराने की मांग की गई। व्यापारियों का कहना है कि जीएसटी संग्रह बढ़ाने के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है। संगठन के महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि टैक्स संग्रह बढ़ाने के लिए व्यापारी को परेशान किया जा रहा है। कहा संगठन का यह मानना है कि टैक्स में हेराफेरी करने वाली फर्म को विभाग नोटिस भेजकर दफ्तर में बुलाए। साथ ही जब विभाग के पोर्टल पर पूरा रिकॉर्ड मुहैया है तो ऐसे दुकान-दुकान जाकर दस्तावेज देखने का कोई मतलब नहीं होता है। कहा अगर विभाग अपने इस रवैये को नहीं छोड़ता है तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा। साथ ही बाजार बंद किया जाएगा। इस मौके पर मनोज जयसवाल, संदीप सक्सेना, उपेंद्र कनवाल, गीता कांडपाल, विपिन गुप्ता, हर्षवर्धन पांडे, नंदकिशोर जायसवाल, हिमांशु पांडे, धीरज गुप्ता, प्रफुल्ल पांडे आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्मैक तस्करी के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार
Next: हत्या मामले में बुआ के बेटे को उम्रकैद की सजा

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.