Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • गंगोत्री धाम में पुलिस ने नगदी के साथ दो जेब कतरे धरे
  • उत्तरकाशी

गंगोत्री धाम में पुलिस ने नगदी के साथ दो जेब कतरे धरे

RNS INDIA NEWS 19/05/2024
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। उत्तरकाशी पुलिस ने गंगोत्री धाम में नगदी और मोबाइल फोन चोरी करने वाले दो जेब कतरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। दोनो आरोपियों की पहचान हरदेई उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गत शुक्रवार शाम को मध्यप्रदेश निवासी एक श्रद्धालु द्वारा गंगोत्री पुलिस चौकी पर गंगोत्री स्नान घाट से 30 हजार रुपये की नकदी और एक मोबाईल फोन चोरी होने के तहरीर गंगोत्री पुलिस चौकी में दी गई। जिस पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई। इसके बाद एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और नौं घंटे के भीतर चोरी का खुलासा करते हुए सुधाकर पुत्र राजकपूर उम्र 29 वर्ष, तथा रवि कुमार पुत्र प्रदीप कुमार उम्र 23 वर्ष, निवासी सुरजीतपुर थाना शहर हरदोई, उत्तर-प्रदेश को गिरफ्तार किया। एसपी अर्पण यदुवंशी ने बतया कि गंगोत्री मे हरदोई उत्तर-प्रदेश के दो जेबकतरे पकड़े गए हैं। जिनके बारे में जानकारी जुटाने पर मालूम हुया कि यह लोग गिरोह बनाकर धामों, पर्यटक स्थलों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चोरी-चकारी करते हैं। पहले भी इन लोगों ने हरियाणा आदि जगहों पर चोरियां की हैं। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास खंगाले जा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विदेश भेजने का झांसा देकर 12.38 लाख की ठगी का आरोप
Next: अल्मोड़ा निवासी अंकिता ने आईआईटी बॉम्बे से प्राप्त की पीएचडी डिग्री

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
  • रेडक्रॉस की जनसेवा होगी और मजबूत, स्ट्रेचर खरीदे गए, शव वाहन व भवन निर्माण प्रक्रिया में तेजी
  • महिला कोतवाली ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं और युवाओं को दी सुरक्षा व साइबर अपराधों की जानकारी
  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.