Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ग्रीन अर्थ अभियान के तहत युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
  • अल्मोड़ा

ग्रीन अर्थ अभियान के तहत युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

RNS INDIA NEWS 18/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  उत्तराखंड यूथ नेटवर्क (यूवाईएन) द्वारा चलाए जा रहे ‘वॉइस फॉर ग्रीन अर्थ’ अभियान के तहत रविवार को कसारदेवी क्षेत्र में ग्रीन वॉक और स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस पहल में युवाओं ने न केवल जंगल में फैले प्लास्टिक व अन्य कूड़े को एकत्र किया, बल्कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता रैली भी निकाली। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य विकास अधिकारी व प्रभारी नगर आयुक्त देवेश शाशनी ने की, जबकि अध्यक्षता ग्राम प्रशासक (पूर्व ग्राम प्रधान) मनोज मेहरा ने की। आयोजन में अमन संस्था ने सहयोग प्रदान किया, वहीं जिला पंचायत की ओर से कूड़ा संकलन वाहन व कार्मिक उपलब्ध कराए गए। आसपास के गांवों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा, ग्राम प्रशासक, भोजन माता, ग्रामीण व युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। इस अवसर पर अमन संस्था के प्रमुख रघु तिवारी ने युवाओं का स्वागत करते हुए उनकी जागरूकता की सराहना की। सीडीओ देवेश शासनी ने युवाओं की इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि यदि समुदाय और ग्राम पंचायतें ऐसे प्रयासों में साथ आएं, तो स्वच्छ और हरित उत्तराखंड का सपना शीघ्र ही साकार हो सकता है। उन्होंने प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। यूवाईएन की समन्वयक भारती पांडे ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बताया कि यह अभियान 5 जून को समाप्त होगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले 9 नवंबर 2024 को भी बल्टा के जंगल में इसी तरह का स्वच्छता अभियान चलाया गया था, जिसे स्थानीय समुदाय ने सराहा था। कार्यक्रम में अमन संस्था की समन्वयक नीलिमा भट्ट, यूवाईएन की तनुजा आगरी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता बिष्ट, चंद्रा मेहरा, सीमा मेहरा, गीता आर्या, हेमा मेहरा, मोहनी बिष्ट, कमला कनवाल, नीमा कांडपाल सहित कई ग्रामीण व समाजसेवी, युवाओं व छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 51 हजार व्यापारी सैनिक तैयार करेगा राष्ट्रीय व्यापार मंडल
Next: खेत में काम करने गए ग्रामीणों पर जानलेवा हमला

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अनियितताएं मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालकों से मांगा स्पष्टीकरण

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दर्ज़ामंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने सुनीं ताम्र शिल्पकारों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अनियितताएं मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालकों से मांगा स्पष्टीकरण
  • दर्ज़ामंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने सुनीं ताम्र शिल्पकारों की समस्याएं
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास
  • दौलाघाट में स्वास्थ्य शिविर में 300 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.