Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटी में 45 मिनट तक लिफ्ट में फंसा रहा बच्चा, रूम में गार्ड ईयर फोन लगा कर बैठा रहा
  • उत्तर प्रदेश

ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटी में 45 मिनट तक लिफ्ट में फंसा रहा बच्चा, रूम में गार्ड ईयर फोन लगा कर बैठा रहा

RNS INDIA NEWS 06/10/2022
rns featured image new

ग्रेटर नोएडा (आरएनएस)।  ग्रेनो वेस्ट की पैरामाउंट इमोशंस सोसाइटी के टावर एस की लिफ्ट में मंगलवार की रात 11 साल का एक बच्चा करीब 45 मिनट तक फंसा रहा। बच्चा अपने दोस्त के साथ फ्लैट से नीचे जा रहा था तभी अचानक लिफ्ट बंद हो गई। काफी देर तक बच्चे की तलाश करने के बाद परिजनों का ध्यान लिफ्ट पर गया, तो बच्चा अंदर मिला। उसे बाहर निकाला गया। इस बात को लेकर देर रात सोसाइटी में काफी हंगामा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। लिफ्ट की सीसीटीवी फुटेज गार्ड रूम में दिखाई देती है और अलार्म भी बजता है, लेकिन गार्ड रूम में बैठा गार्ड कानों में ईयर फोन लगाकर बैठा हुआ था इसलिए उसने ना अलार्म सुना और ना ही सीसीटीवी फुटेज देखी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अजय अपने परिवार के साथ सोसाइटी के टावर यू की छठी मंजिल पर रहते हैं। मंगलवार की रात उनका 11 साल का बेटा अपने दोस्त के पास गया था। जो की उसी टावर के 16वें फ्लोर पर रहता है। अजय ने जब बेटे के दोस्त के घर पर फोन किया तो पता चला की वो 5 मिनट में आ जायेगा। काफी समय बीतने के बाद अजय ने बेटे की तलाश शुरू की। पूरी सोसाइटी में बच्चे की खोज की गई लेकिन वो नहीं मिला। फिर सबका ध्यान लिफ्ट पर गया तो 15 और 16 मंजिल के बीच अटकी हुई थी। इसके बाद सोसायटी के मेंटेनेंस टीम को बुलाया गया और करीब 45 मिनट के बाद बच्चे को लिफ्ट से बाहर निकाला गया।
जानकारी के मुताबिक लिफ्ट में लगे कैमरे की सीसीटीवी फुटेज गार्ड रूम में चलती रहती है और साथ ही अलार्म भी बजता है, लेकिन गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी कानों में ईयर फोन लगाकर बैठा हुआ था इस कारण उसने अलार्म की आवाज नहीं सुनी और ना ही सीसीटीवी फुटेज देखी। इस बात को लेकर सुरक्षाकर्मी और सोसाइटी के लोगों के बीच काफी बहस हुई जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल्ली के कपड़ा बाजार में लगी आग, एक जली हुई लाश मिली
Next: केरल में भीषण हादसा, दो बसों की टक्कर में 9 लोगों की दर्दनाक मौत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों के तबादले पर संघर्ष वाहिनी का प्रदर्शन
  • 2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.