Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • समझौते को दबाव का आरोप, शव की अंत्येष्टि से किया इंकार
  • ऊधम सिंह नगर

समझौते को दबाव का आरोप, शव की अंत्येष्टि से किया इंकार

RNS INDIA NEWS 22/05/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। मंगलवार को कार चालक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी। बुधवार को आरोपी कार चालक के समर्थकों पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए साधूनगर में ग्रामीणों ने शव की अंत्येष्ठि करने से इंकार कर दिया। ग्रामीण शव लेकर कोतवाली जाने लगे। इसी दौरान मौके पर कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र बृजवाल के नेतृत्व में पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने व कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मंगलवार की सुबह ग्राम साधुनगर निवासी राहुल सिंह (28) पुत्र अर्जुन सिंह अपनी बेटी को बाइक से विद्यालय छोड़कर वापस लौट रहा था। कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार राहुल गम्भीर रूप से घायल हो गया। सितारगंज अस्पताल में ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया, लेकिन ग्रामीणों ने अंत्येष्टि नहीं की। आरोप लगाया कि कार चालक के समर्थक बाहर के लोग परिजनों और रिश्तेदारों पर समझौते के लिए दबाब बना रहे हैं। उन्होंने धमकाने का आरोप लगाया। बुधवार की सुबह पुलिस को जैसे ही भनक लगी कोतवाल के नेतृत्व में आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान पुलिस को ग्रामीणों का विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीण शव लेकर कोतवाली जाने के लिए अड़ गए। कोतवाल भूपेंद्र बृजवाल ने ग्रामीणों को बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा मंगलवार की शाम को दर्ज हो चुका है। सीसीटीवी के आधार पर वाहन की शिनाख्त हो गई है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी होगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी प्रकार की धमकी देने वाले के खिलाफ भी पुलिस जांच करेगी। पुलिस के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने आंदोलन स्थगित कर दिया। कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि बुधवार की सुबह ग्रामीणों को मुकदमा दर्ज होने और कार चिह्नित होने की जानकारी दी। ग्रामीणों ने शव की अंत्येष्टि कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: न्यून परीक्षा परिणाम देने वाले प्रधानाचार्यों से सीईओ ने मांगा स्पष्टीकरण
Next: मतगणना कार्मिकों का कलेक्ट्रेट में प्रशिक्षण आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.