Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ग्रामीणों ने किया समरखेड़ा में किशाऊ बांध परियोजना बनाने का विरोध
  • देहरादून

ग्रामीणों ने किया समरखेड़ा में किशाऊ बांध परियोजना बनाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 18/08/2022
rns featured image new

विकासनगर। किशाऊ बांध परियोजना के बांध स्थल को लेकर क्वानू में स्थानीय ग्रामीणों ने बैठक आयोजित की। जिसमें ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से समरखेडा की उपजाऊ और समतल भूमि पर बांध बनाये जाने का विरोध किया है। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन प्रेषित कर कहा कि बांध को अन्यत्र स्थान पर बनाया जाय, अन्यथा ग्रामीणों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। क्वानू में गुरुवार को आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि जिलाधिकारी ने 30 जून को यूजेवीएनएल और ग्रामीणों के साथ आयोजित बैठक में निर्देशित किया था कि ग्रामीणों के साथ तहसील प्रशासन और यूजेवीएनएल बैठक आयोजित कर सभी विवादित मुद्दों पर आपसी सहमति बनाकर हल निकालें। जिससे बांध परियोजना के निर्माण में किसी तरह से कोई बाधा उत्पन्न न हो सके। जिस पर ग्रामीणों की ओर से गुरुवार को बैठक आयोजित की गयी। बैठक में तय किया गया कि समरखेड़ा की उपजाऊ व समतल भूमि पर बांध परियोजना का निर्माण न किया जाय। ग्रामीणों ने कहा कि दस मई को यूजेवीएनएल, ग्रामीणों व भू वैज्ञानिकों ने क्वानू के आसपास दस से बारह किमी क्षेत्र का निरीक्षण किया था। कहा कि उक्त दस से बारह किमी क्षेत्र के भीतर बांध निर्माण किया जा सकता है। लेकिन किसी भी दशा में समरखेडा में बांध को नहीं बनने दिया जाएगा। बल्कि समरखेडा की भूमि को हर तरह से बचाने का काम किया जाय। बैठक में गुमानसिंह तोमर, धर्मसिंह, बजेराम, रवि, मनीष, रणवीर सिंह, भगतू, रघुवीर, मोहनू, भजन, साधूराम, मुन्ना, शमशेर केमा, मुल्तान वर्मा, धनसिंह, बिजू, सुनील शर्मा, चमेल, सुनील, जीत, लाटूराम, विनोद, अखिल, जगतसिंह, पूरण सिंह, नरेंद्र सिंह, सुंदरसिंह, भगतसिंह, इंद्रसिंह, पीतांबरसिंह, सियाराम, दिनेश, आशु तोमर, गीताराम, लालसिंह, रामसिंह, पूरण सिंह, लौकेश आदि लोग शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत
Next: बेरोजगारी को लेकर हरिद्वार में पदयात्रा करेंगे हरीश रावत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.