Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ग्रामीणों ने की भू-कटाव रोकने हेतु सुरक्षात्मक कार्य कराने की मांग
  • देहरादून

ग्रामीणों ने की भू-कटाव रोकने हेतु सुरक्षात्मक कार्य कराने की मांग

RNS INDIA NEWS 24/11/2022
rns featured image new

विकासनगर। देवघार खत के चांदनी खड्ड में एक दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों की कृषि भूमि भू कटाव की जद में आ गई है। इससे ग्रामीणों के सामने भूमिहीन होने का खतरा पैदा हो गया है। गुरुवार को ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित कर भू कटाव को रोकने के लिए सुरक्षात्मक कार्य करने की मांग की है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि चांदनी खड्ड स्थित कुलाह, बागिया, खड़कीनल, चौरीलानी, प्यूनल, डेरसा, रड़ू, मुंधौल, चांदनी गांव के ग्रामीणों की कृषि जोत भू कटाव की जद में आ गई है। जिससे ग्रामीणों की कृषि भूमि कम होती जा रही है। बताया कि करीब पांच साल से हर बरसात में लगातार हो रहे भू कटाव से ग्रामीणों की करीब पचास बीघा जमीन नष्ट हो चुकी है, जिससे अब उनके सामने भूमिहीन होने का खतरा पैदा हो गया है। इस संबंध में सिंचाई विभाग अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है। बावजूद इसके सुरक्षात्मक कार्य नहीं कराए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से भू कटाव रोकने के लिए सुरक्षात्मक कार्य कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन भेजने वालों में आत्माराम, लायक राम चौहान, बालकराम, भागमल, मातवर सिंह, फतेह सिंह, विक्रम, तिलक राणा, सालिगराम, सतपाल, भगत सिंह आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्य सेवक ने लगाई अधिकारियों की योगा क्लास
Next: जहरखुरानी का शिकार हुआ नेपाली किशोर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.