Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक में थानाध्यक्ष ने नशा तस्करी और संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क रहने के दिए निर्देश
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक में थानाध्यक्ष ने नशा तस्करी और संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क रहने के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 16/05/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। दन्या थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत करने और गांव स्तर पर सतर्कता बढ़ाने को लेकर शनिवार को थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में नशा तस्करी, साइबर अपराध और किरायेदार सत्यापन जैसे विषयों पर विशेष चर्चा की गई।

थानाध्यक्ष ने ग्राम प्रहरियों से गांवों में संदिग्ध गतिविधियों और बाहरी व्यक्तियों पर नजर रखने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, घटना या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दी जाए, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

बैठक में नशा तस्करी और अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए ग्राम स्तर पर सतर्कता बढ़ाने पर जोर दिया गया। ग्राम प्रहरियों को कहा गया कि नशे से जुड़ी किसी भी सूचना को तत्काल थाना पुलिस तक पहुंचाएं।

इसके अलावा बिना सत्यापन रह रहे किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों की जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराने के लिए भी जागरूक किया गया। बैठक में साइबर अपराधों से बचाव, नशे के दुष्प्रभाव और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर भी जानकारी साझा की गई।

थानाध्यक्ष ने ग्राम प्रहरियों से पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा अपराधमुक्त वातावरण तैयार करने में सहयोग की अपील की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 16 मई
Next: चुराड़ी बैंड के पास सड़क पर गिरा पेड़, फायर टीम ने हटाकर खुलवाया मार्ग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.