Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने डीएम से लगाई सुरक्षा की गुहार
  • देहरादून

ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने डीएम से लगाई सुरक्षा की गुहार

RNS INDIA NEWS 18/11/2022
rns featured image new

विकासनगर। कालसी तहसील की खत अठगांव की ग्राम पंचायत टिमरा के ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि ग्राम पंचायत प्रधान के चुनाव के दौरान हुई रंजिश में प्रधान प्रत्याशी और उनके समर्थक लगातार उन्हें धमकी दे रहे हैं। ग्रामीणों ने गांव में शांति व्यवस्था बनाये रखने और सुरक्षा की गुहार लगाई है। भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच के राष्ट्रीय संयोजक दौलत कुंवर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। बताया कि पंचायत चुनावों के दौरान गांवों में प्रधान प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच रंजिश चली आ रही है। आरोप लगाया कि अब हारे हुए प्रधान प्रत्याशी और उनके समर्थक गांव में अशांति का माहौल बना रहे हैं। बताया कि गांव में कोई मेला या त्योहार होता था तो उसे सभी गांव के लोग सामूहिक रूप में मनाते रहे हैं। जिसमें गांव के पंचायती आंगन में गीत नृत्यों के साथ मनाया जाता है। लेकिन इस बार आरोपी पक्ष और उनके समर्थकों ने पंचायती आंगन में सामूहिक मेले में आने पर धमकी दी है। ज्ञापन में कहा गया कि समझौता नहीं होने तक दोनों पक्षों के लिए पंचायती आंगन में रोक लगाई जाय। प्रशासन के माध्यम से दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता करवाकर गांव में शांति व सुरक्षा बनायी जाय। ज्ञापन देने वालों में प्रधान महेंद्र कुंवर, संतन सिंह, शशि कुंवर, गोविंद सिंह, श्रीचंद नेगी, रमेश जोशी, शांतिराम, सीताराम, महेंद्र नेगी, जोतराम शर्मा, जगतराम, बलवीर सिंह आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सत्ता में बैठे लोग संविधान को रौंदने का काम कर रहे: प्रीतम सिंह
Next: 888 ग्राम चरस के साथ बाइक सवार दो युवकों सहित तीन गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
  • नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.