Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सोलन
  • ग्राम पंचायत मितियां, कोट तथा सूरजपुर में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम बताईं कल्याणकारी योजनाएं
  • सोलन

ग्राम पंचायत मितियां, कोट तथा सूरजपुर में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम बताईं कल्याणकारी योजनाएं

RNS INDIA NEWS 12/11/2021
rns featured image new

आरएनएस ब्यूरो सोलन। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए कार्यान्वित किए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के अन्तर्गत आज पर्वतीय लोकमंच दाड़वां के कलाकारों द्वारा नालागढ़ विकास की ग्राम पंचायत मितियां में प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाया गया।
धर्मपुर विकास खण्ड में शिव शक्ति कलामंच के कलाकारों द्वारा ग्राम पंचायत कोट, हिम सांस्कृतिक दल ममलीग के कलाकारों द्वारा ग्राम पंचायत सूरजपुर के गांव हरिपुर में प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों तथा योजनाओं की जानकारी गीत-संगीत एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रदान की गई।
कलाकारों ने उपस्थित जनसमूह को मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना की जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि इस योजना के अन्तर्गत ऐसे गांवों का चयन किया जा रहा है जहां अनुसूचित जाति की जनसंख्या 40 प्रतिशत या इससे अधिक है। योजना के अन्तर्गत चयनित गांवों में सड़कों का निर्माण, पेयजल आपूर्ति, घरों व गलियों में लाईट व्यवस्था साफ-सफाई, दूरभाष, शिक्षा एवं बैकिंग जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
लोगों को जानकारी दी गई कि अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्ल्संख्यक, एकल नारी, विधवा, दिव्यांग के बीपीएल परिवार से सम्बन्धित अभ्यर्थियों या जिनकी वार्षिक आय 02 लाख रुपए से कम हो, को विभिन्न कम्प्यूटर पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। लोगों को बताया गया कि संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रारम्भिक सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यार्थियों को सहायता योजना के अन्तर्गत 30 हजार रुपए की सहायात राशि प्रदान की जाती है।
कलाकारों द्वारा इस अवसर पर नशा निवारण के साथ-साथ कोविड-19 नियमों के विषय में भी जागरूक किया गया। कलाकारों ने बताया कि कोविड-19 का खतरा अभी बना हुआ है। ऐसे में जरूरी है कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग करें तथा आवश्यक सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें। 
इस अवसर पर ग्राम पंचायत मितियां के प्रधान गुरदास, उप प्रधान कमल देव, ग्राम पंचायत कोट के प्रधान राजा राज, उप प्रधान रोशन लाल, वार्ड सदस्य प्रदीप कुमार, अमर देवी, गीता देवी, ग्राम पंचायत सूरजपुर की प्रधान पार्वती देवी, उप प्रधान राज कुमार, पंचायत सचिव शीला, वार्ड सदस्य शिव कुमार, संध्या, अनीता, रमेश कुमार, सावित्री देवी, दर्शना सहित सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्राम पंचायत जौणाजी, सैंज तथा संघोई में गीत-संगीत के माध्यम से बताईं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाएं
Next: राशिफल 13 नवम्बर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

शमशान घाट के प्रवेश द्वार पर नवजात कन्या को छोड़ गई कलयुगी मां

RNS INDIA NEWS 12/01/2025 0
rns featured image new
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

ससुर ने दामाद को मात दे दी

RNS INDIA NEWS 08/12/2022 0
rns featured image new
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

इलाज के नाम पर तांत्रिक ने दो युवतियों से किया दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 22/03/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.