Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राप्रावि कुंडिया में 13 बच्चों को कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रमाण पत्र बांटे
  • देहरादून

राप्रावि कुंडिया में 13 बच्चों को कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रमाण पत्र बांटे

RNS INDIA NEWS 31/12/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।  राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुंडिया में मंगलवार को निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 13 प्रशिक्षणार्थियों को डिप्लोमा प्रमाण पत्र बांटे गए। कार्यक्रम का शुभारंभ सेवानिवृत्त कर्नल बलबीर सिंह कब्सूडी ने किया। उन्होंने बच्चों को शिक्षा और रोजगार में कंप्यूटर के महत्व एवं भविष्य की चुनौतियों की जानकारी दी। जिला पंचायत सदस्य सरदार सिंह पुंडीर, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि दशरथ सिंह पुंडीर ने शिक्षक की पहल की सराहना की। समाजसेवी बृजमोहन एवं रमेश पुंडीर ने विद्यालय विकास के लिए 51 हजार रुपए भेंट किए। एपिकल कंप्यूटर इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर कामायनी बहुगुणा ने कहा कि जब एक शिक्षक दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में बच्चों को कंप्यूटर की ट्रेनिंग दे रहे हैं, तो हमें भी इस नेक कार्य में उनका साथ देना चाहिए। बच्चे बहुत अच्छे से कंप्यूटर सीख रहे हैं इसीलिए हमारा संस्थान इन बच्चों को डिप्लोमा प्रदान कर रहा है। प्रधानाध्यापक प्रमोद चमोली ने कहा कि विद्यालय में निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें 13 बच्चों ने चार माह का प्रशिक्षण पूर्ण किया है। जबकि 40 बच्चों ने अब नए सत्र के लिए पंजीकरण कराया है। इस दौरान एपिकल कंप्यूटर इंस्टीट्यूट द्वारा 13 बच्चों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए गए। मौके पर संकुल समन्वयक जितेंद्र रावत, पूर्णानंद बहुगुणा, सचेंद्र चौहान, सरस्वती चमोली, अमित कुमार, फोन सिंह राणा, सोहन सिंह, उम्मेद सिंह, विमला देवी, रेशमा राणा, यशोदा देवी आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निकाय चुनाव के लिए 5888 कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण
Next: पुरोला में अध्यक्ष पद पर एक नामांकन रद

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.