Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • गोविंदघाट में पैदल पुल बनकर तैयार, आवाजाही सुचारु
  • चमोली

गोविंदघाट में पैदल पुल बनकर तैयार, आवाजाही सुचारु

RNS INDIA NEWS 08/03/2025
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)।  गोविन्दघाट में लोनिवि में अलकनंदा नदी के ऊपर वैकल्पिक पुल बनाकर तैयार कर दिया है। पुल पर आवाजाही सुचारु हो गई है। इसके साथ ही लोनिवि ने बैली ब्रिज बनाने का काम भी शुरू कर दिया है। 5 मार्च को गोविन्दघाट में पहाड़ी टूटने से हेमकुंड और गोविन्दघाट को जोड़ने वाला मोटर पुल टूट गया था। इससे फूलो की घाटी और हेमकुंड के लिए आवाजाही ठप हो गई। जबकि पुलना गांव भी अलग-थलग पड़ गया था। लोगों की परेशानियों को देखते हुए लोनिवि ने गोविन्दघाट में अलकनन्दा नदी के ऊपर वैकल्पिक पैदल पुल तैयार कर दिया है। इसके बाद पुलना गांव की आवाजाही सुचारु हो गई है। लोनिवि के अधिशासी अभियन्ता नवीन ध्यानी ने बताया कि उनके विभाग की टेक्निकल टीम ने तीन दिन की मेहनत के बाद वैकल्पिक पैदल पुल तैयार कर दिया है जिसके बाद शनिवार से इस पुल से पैदल आवाजाही शुरू हो गई है। बताया कि यह पुल लोहे से बनाया गया है इस लिए आसानी से लोग इससे आरपार आ जा सकते हैं। अधिशासी अभियन्ता नवीन ध्यानी ने बताया कि टूटे मोटर पुल के निकट ही एक नया बैली ब्रिज बनाने का काम भी शनिवार से शुरू कर दिया गया है व पूरी उम्मीद है कि इसी महीने के अंत तक यह बैली ब्रिज तैयार हो जायेगा। इससे हल्के चौपहिया वाहन आर पार हो सकेंगे। बताया कि इस पुल के लिए ऋषिकेश से आवश्यक सामान गोविन्दघाट पहुंचने शुरू हो गए हैं व सबसे पहले अलकनन्दा नदी के दोनों ओर पुल के लिए एवेडमैंट बनाने का काम शुरू कर दिया गया है व दोनों ओर एवेडमैंट तैयार होते ही वैली ब्रिज को एसैंबल करने का कार्य शुरू किया जायेगा। गुरुद्वारा गोविन्दघाट के प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि पैदल पुल तैयार होने के बाद पुलना गांव के लोगों का रूका हुआ आवागमन फिर शुरू हो गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: थराली में वन भूमि से बेदखली नोटिस के विरोध में प्रदर्शन
Next: दून में अग्रवाल समाज ने खेली फूलों की होली

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.